एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजस्थान में तेज हवा के साथ होगी बारिश, अभी और बढ़ेगी ठंड

Rajasthan Weather update: 22 से 27 जनवरी के बीच राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा . मौसम विभाग ने कहा है कि 24 से 26 जनवरी के दौरान बारिश और मावठ होने की पूरी संभावना है.

Weather Update: राजस्थान में अचानक से एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है. जयपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए है. यहां पर मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग जयपुर (jaipur Meteorological Department) ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में सोमवार से बारिश हो सकती है. इसके साथ ही हवाएं तेज चलेंगी. जिससे ठंड में फिर से तेजी आने के आसार है. लिहाजा, इस दौरान छोटे बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इस बदले हुए मौसम से जहां एक तरफ हवाई यातायात पर असर हो रहा है. वहीं, इससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने के आसार हैं. प्रदेश में एक बार फिर से गलन बढ़ गई है.

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
मौसम विभाग के निदेशक राधे श्याम शर्मा के मुताबिक आगामी दिनों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ तथा पूर्वी हवाओं के आपसी टकराव की वजह से पूर्वी राजस्थान में 23 से 27 जनवरी के दौरान मौसम में परिवर्तन होने के आसार है. इस दौरान बादल छाए रहने और कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के जिलों में 24 से 26 जनवरी के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.

पिछले दिनों ऐसा ही माहौल था

पिछले दिनों मौसम विभाग ने संकेत दिया था कि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर चूरू नागौर झुंझुनू,जोधपुर, जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी या हल्की बारिश  की संभावना है. इसके बाद उसका असर भी दिखा था. हालांकि, इसके बाद से जयपुर के मौसम में थोड़ी गर्मी आई थी. लेकिन, अब मौसम विभाग ने एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया है. इसमें कहा गया है कि सोमवार को एक बार फिर से बारिश हो सकती है. इसके साथ ही यहां पर  मौसम में गलन भी बढ़ गई है.

कुछ स्थानों पर होगी बारिश

मौसम विभाग अपने ताजा अलर्ट में कहा है कि जयपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है.विभाग के मुताबिक, आने वाले 5 से 6 दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा. रात होने पर ठंड बढ़ेगी, जबकि पिछले कुछ दिनों से ठंड में कमी देखने को मिल रही थी, जिससे लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली थी. लेकिन, आसमान में बादल छाने के साथ ही बदलाव से एक बार फिर से ठण्ड लौटती हुई दिख रही है.

देर से आई मावठ

जानकारों का कहना है कि अगर मावठ समय से आती है तो फसलों को लाभ मिलता है. इससे फसलों को पाला नहीं लगता है, लेकिन देर से आई मावठ ने पूरा माहौल बदल दिया है. समय पर मावठ के नहीं आने से मटर और टमाटर को बड़ा नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि किसान भी मावठ के इन्तजार में रहते हैं, लेकिन अब मावठ के देर से आने की वजह से कोई लाभ की उम्मीद नहीं बची है.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan Politics: भरत सिंह के विरोध में आए बारां-किशनगंज विधायक, CM पर आरोप प्रत्यारोप से हैं नाराज

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dholpur News: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
धौलपुर: 16 साल के नाबालिग की हत्या, जंगल में पत्थरों से कुचला मिला शव, ग्रामीणों का सड़क जाम
Dungarpur News: डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
डूंगरपुर में SFI का प्रदर्शन, NTA के खिलाफ आक्रोश रैली, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान: डीडवाना में हिस्ट्रीशीटर दिनेश स्वामी के मकान पर चला बुलडोजर, परिजनों ने मचाया हंगामा
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स
राजस्थान पंचायत चुनावों की आ गई तारीख, 22 अगस्त से नामंकन, 15 नवंबर से पहले आ जाएंगे रिजल्ट्स

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget