एक्सप्लोरर

Jodhpur Weather: हाय गर्मी! भट्टी की तरह तप रहा जोधपुर, कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

Jodhpur Weather Today: जोधपुर में गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. जिससे कूलर, पंखे और एसी सब फेल होते नजर आ रहे है. सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे है.

Jodhpur Weather News: देश सहित प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. राजस्थान में बढ़ते तापमान के चलते गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं. सुबह होते ही चिलचिलाती धूप निकल आती है मानो जैसे पूरा शहर भट्टी बन गया हो. इस प्रचंड गर्मी में पंखे, कूलर, एसी सभी ने काम करना बंद कर दिया है. इस गर्मी ने आमजन का जीना दुभर कर रखा है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने से प्रचंड गर्मी की संभावनाएं जताई है. नौतपा शुरू होने जा रहा है. भीषण गर्मी की वजह से सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं.

जोधपुर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी और गर्मी के पीक सीजन के समय लोगों को गर्मी के दौरान बिना काम के बाहर नहीं निकलना चाहिए. किसी भी तरह की परेशानी हो तो सीधे अस्पताल पहुंच कर अपना उपचार करवाना चाहिए. ज्यादा से ज्यादा पानी पिए और पूरी तरह हाइड्रेट रहे. जिससे की किसी तरह का डी-हाइड्रेशन ना हो पाए. प्रशासन की ओर से पानी, बिजली और चिकित्सक को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं.

गौरव अग्रवाल ने बताया कि बिजली की कटौती नहीं की जाए साथ ही किसी तरह के शॉर्ट सर्किट या फाल्ट होने पर तुरंत समस्या का निस्तारण किया जाए. इसी के साथ ही दूर दराज इलाकों में या ऐसी बस्तियों में जहां पानी की जरूरत है. वहां पर पानी टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जाए. यह सारी व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है. साथ ही इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है.

‘सभी को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए’ 
बुद्धाराम चौधरी ने कहा इस बार गर्मी का दौर ऐसा लग रहा है जैसे पहली बार देखा है. तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. घर पर बाथरूम में नहाकर निकालने के बाद कुछ ही पलों तक पानी शरीर पर रहता है. फिर पसीने से हालत खराब हो जाती है. फिर भी हमें काम करना है तो घर से निकलना ही होगा यह जो ग्लोबल वार्मिंग हो रही है. जिसके चलते तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में हर व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए. पौधा कोई लगाना नहीं चाहता और पौधे की छांव सभी को चाहिए. जब देश के नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझे और पौधे लगाना शुरू करेगा तो इस तरह से बढ़ते तापमान को रोका जा सकता है. नहीं तो आने वाले समय में जीना भी दुभर हो जाएगा.

‘AC पर प्रतिबंधन लगाना चाहिए’
सविता बिश्नोई ने बताया कि जैसे-जैसे शहरों और गांव में लाइफ स्टाइल बदल रहा है. हर कोई घरों में एसी लगा रहे हैं. गाड़ियों में ऐसी लगे हैं. इसके कारण ही तापमान ज्यादा बढ़ रहा है. सरकार को एसी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए. हर नागरिक को अपनी उम्र के हिसाब से आधी उम्र की तुलना में पेड़ पौधे लगाए और उनका रखरखाव करें. मानो जैसे शहर पूरा भट्टी की तरह तप रहा हो. भीषण गर्मी में हर कोई पसीने से लटपत नजर आ रहा है. गर्मी से परेशान नजर आ रहा है. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में सरसों की बंपर पैदावार, MSP पर खरीद न होने से किसान परेशान, मजबूरी में कर रहे ये काम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget