एक्सप्लोरर

Rajasthan Weather: राजस्थान में अभी जारी रहेगा आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का दौर, IMD ने कहा- 2 मई से सक्रिय हो रहा...

Rajasthan Weather News: मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ. राधे श्याम शर्मा ने कहा कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, पेड़ों के नीचे किसी भी हाल में ना रुकें

Rajasthan Weather Forecast: पूरे राजस्थान में इस समय आंधी-बारिश का दौर चल रहा है. बारिश की वजह से राजस्थान में मौसम सुहाना हो गया है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. पिछले 24 घंटे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे मौसम और बदलेगा.

जैसलमेर में दर्ज हुई सर्वाधिक बारिश 
राजस्थान के जैसलमेर में सर्वाधिक बारिश (59.8 mm) दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ आज भी परिसंचरण तंत्र के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है तथा एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र वायुमंडल के निचले स्तरों में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. आज भी उपरोक्त तंत्र के प्रभाव से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में आंधी, बारिश, तेज हवाओं (40-50 Kmph) का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है.

आज कोटा, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि आंधी-बारिश का यह दौर अगले सप्ताह के दौरान भी जारी रहने की संभावना है. एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.

इन क्षेत्रों में जारी हुआ बारिश का अलर्ट
चूरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टौंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौढ़गढ़, नागौर, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, सिरोही जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
 
इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर, नागौर, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, टौंक, बूंदी जिलों में कहीं कहीं पर मेघगर्जन या आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

सावधानी भी बरतें 
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ. राधे श्याम शर्मा ने कहा कि मेघ गर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर रुकें, पेड़ों के नीचे शरण नहीं रुकना है.

यह भी पढ़ें: Watch: सपेरे ने की मंत्री सालेह मोहम्मद के गले में कोबरा डालने की कोशिश, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget