एक्सप्लोरर

जालोर में तेज बारिश में बहे पांच श्रद्धालु, एक की मौत, राजस्थान के कई जिलों में रेड अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में अतिभारी और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं शनिवार को जालौर में शनिवार को पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई.

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है. पुलिस ने यह जानकारी दी. इस दौरान उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई. 

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई.

सुंधा माता मंदिर में तेज बहाव में बहे 5 श्रद्धालु
पुलिस ने बताया कि जालौर के जसवंतपुरा उपखंड में भारी बारिश के कारण पहाड़ से पानी सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहने लगा. तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से एक महिला की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी देवी अहारी (45) के रूप में हुई है.

सोमवार तक इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की प्रबल संभावना जताई गई है. विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है.

आज 4 जिलों में अत्यधिक और 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
जयपुर मौसम विभाग की तरफ से आज 25 अगस्त को प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. जिसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. इसके अलावा कोटा, राजसमंद, सिरोही, बारां, भीलवाड़ा, उदयपुर, जालौर, पाली बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें: ...जब अशोक गहलोत ने याद किए अपने वकालत के दिन, जोधपुर बेंच का जिक्र कर कहा कुछ ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget