एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के पर्वतारोही पुलिस इंस्पेक्टर हैं रतन सिंह, फतह कर चुके विश्व की कई ऊंची चोटियां

Udaipur: इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि अभी हार्ड ट्रेनिंग सेशन चल रहा है क्योंकि 26 जनवरी 2023 को तंजानिया देश में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजरों को फतह करने जाएंगे.

Udaipur News: उदयपुर के पुलिस इंस्पेक्टर रतन सिंह को सिर्फ पुलिस नहीं पर्वतारोही पुलिस के नाम से जाना जाता है. वो विश्व की ऊंची चोटियों को फतह कर चुके हैं.और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों में अपना नाम लिखवा चुके हैं. अब इंस्पेक्टर रतन सिंह 26 जनवरी को अफ्रीका की तंजानिया ऊंची चोटी पर तिरंगा और पुलिस झंडा फहराने की तैयारी में जुटे हुए हैं. वो मूलतः उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के रहने वाले हैं. वो अभी संभाग के ही बांसवाड़ा जिले के कोतवाली थाना में थानाधिकारी पद पर तैनात हैं. 

कांस्टेबल भर्ती का सर्च कर रहे थे तभी जिंदगी में आया का ये मोड़

इंस्पेक्टर रतन सिंह ने बताया कि वर्ष 2009 की बात है. जब वो नेट पर कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए सर्च कर रहे थे.इसमें एक कांस्टेबल की खबर देखी थी जिसे गैलेंट्री मिला था, क्योंकि वो पर्वतारोही था. तब से कुछ इंट्रेस्ट आया और माउंटेन के बारे में पढ़ने लगे. उसके बाद कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए और सब इंस्पेक्टर के लिए तैयारी करने लगे. इसमें भी उनका चयन हो गया. उन्होंने बताया कि, वर्ष 2010 में जयपुर के झालाना में हमारी ट्रेनिंग हो रही थी. उसमें बेसिक कोर्स में माउंटेन चढ़ने के बारे में बताने के लिए एक्सपर्ट आए थे. उन्होंने हमें बेसिक ट्रेनिंग दी. यहीं से इंट्रेस्ट जागा और एक्सपर्ट से इसके बारे में जानकारी ली.

सेना के साथ बेसिक और फिर एडवांस कोर्स किया

वो जम्मू-कश्मीर और लेह गए. वहां पर पर्वतारोही का बेसिक और एडवांस कोर्स किया.दोनों कोर्स में पास भी हुए. फिर जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग स्थिति 4500 मीटर का थाजियावास माउंटेन चढ़े. इसके बाद लेह में  5800 मीटर ऊंचा गोलफ कांगड़ी माउंट पर चढ़े. इसके बाद सेना ने दोनों कोर्स का सर्टिफिकेट दिया. 

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी  की फतह

उन्होंने आगे बताया कि इन दोनों चोटियों को फतह करने के बाद 15 अगस्त 2019 को यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्र्स को फतह करने की सोची. यह 5642 मीटर ऊंची है. इस पर चढ़ाई शुरू की और 15 अगस्त 2019 को ही चोटी को फतह कर ली. उन्होंने आगे बताया कि रोजाना 2-4 किलोमीटर की रनिंग और व्यायाम करता हूं, और टारगेट के बारे में सोचता हूं. अगर उसकी तारीख फिक्स होती है, तो उस तारीख से तीन महीनें पहले हार्ड ट्रेनिंग शुरू करनी होती है. इसके लिए 12 किलोमीटर रोजाना रनिंग करता हूं, क्योंकि वहां सबसे जरूरी है आपका स्टेमिना. यही आपको फतह तक ले जाता है. इसके अलावा वजन भी कम होना चाहिए. 

26 जनवरी को लहराएंगे तिरंगा

रतन सिंह ने बताया कि अभी हार्ड ट्रेनिंग सेशन चल रहा है क्योंकि 26 जनवरी 2023 को तंजानिया देश में स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजरों को फतह करने जाएंगे. इसकी ऊंचाई 5895 मीटर है.यहां तिरंगा और पुलिस झंडा लहराया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि उनका माउंट एवरेस्ट चढ़ने सपना है.

Watch: जोधपुर में फिल्मी स्टाइल में सोना और दो लाख कैश ले उड़े बदमाश, घटना CCTV में कैद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget