एक्सप्लोरर

Rajasthan: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में राजस्थान की तीसरी जंगल सफारी शुरू, पर्यटक कर सकेंगे यहां बाघों का दीदार

Bundi: बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य में जंगल सफारी की शुरूआत हो गई है. खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने दलेलपुरा स्थित वन नाके से जंगल सफारी का शुभारंभ किया.

Ramgarh Visdhari Tiger Reserve: राजस्थान में रणथंभौर और सरिस्का के बाद कोटा (Kota) संभाग के बूंदी (Bundi) जिले में प्रदेश की तीसरी जंगल सफारी को शुरू कर दिया गया है. इस सफारी को बूंदी उत्सव के दौरान शुरू किया गया. अब देसी-विदेशी पर्यटक यहां टाइगर्स के साथ अन्य जानवरों का दीदार कर सकेंगे. यही नहीं यहां 100 से अधिक पक्षियों के प्रजातियां भी हैं, जो अपनी आवाज का जादू बिखेरंगी. पर्यटक इसका भी आनंद ले सकेंगे. 

बूंदी ऐसा क्षेत्र हैं, जहां पर्यटक आते हैं और यहां की कला-संस्कृति को निहारते और आनंद लेते हैं, लेकिन अब जंगल सफारी के शुरू होने से यहां की आबो हवा ही बदलने वाली है. बूंदी जिले के रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य (Ramgarh Visdhari Tiger Reserve) में जंगल सफारी की शुरूआत हो गई है. खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने दलेलपुरा स्थित वन नाके से जंगल सफारी का शुभारंभ किया. जंगल सफारी में 3 जिप्सी से 4 विदेशी और 14 भारतीय सैलानियों को जंगल की सैर कराई गई.बूंदी अब टाइगर रिजर्व में सफारी करवाने वाला प्रदेश का तीसरा जिला बन गया है. 

जंगल सफारी से युवाओं को मिलेगा रोजगार
रणथंभौर और सरिस्का में पहले से सफारी चल रही है. कोटा में भी जंगल सफारी के प्रयास चल रहे हैं और वहां भी जल्द ही जंगल सफरी का मजा लिया जा सकेगा.  फिलहाल वहां एक ही टाइगर है, जिसका जोड़ा बनाने का प्रयास लम्बे समय से चल रहा है. यहां कई टाइगर और उनके शवकों की मौत प्रोजेक्ट के लिए समस्या बनी हुई है, लेकिन बूंदी में जानवरों को यहां का जंगल रास आ रहा है. यहां जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होंगे. राज्य मत्री अशोक चांदना ने कहा कि टाइगर रिजर्व में सफारी का शुभारंभ पूरे जिले के लिए बहुत फायदेमंद होगा. 

पर्यटन में आएगा बूम
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में युवा पीढ़ी के लिए रोजगार के दरवाजे खुलेंगे. साथ ही विकास के नए आयाम स्थापित होंगे. देश के कोने-कोने से यहां आने वाले पर्यटक आनंदित होंगे और क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा. वहीं कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू होने पर जिले वासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे पर्यटन क्षेत्र में बूम आएगा. आने वाले दिनों में बूंदी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा. रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक और उप क्षेत्र निदेशक संजीव शर्मा ने कहा कि बूंदी के लिए यह ऐतिहासिक दिन है. पर्यटन बढ़ने से लोगों को रोजगार मिलेगा और विकास होगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बूंदी में आपार विकास होगा.

1500 स्क्वॉयर किमी में अभयारण्य
रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य की कई विशेषताएं हैं. यह लगभग 1500 स्क्वॉयर किमी है. इसमें 500 वर्ग किमी कोर क्षेत्र जंगल में फैला हुआ है. यहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था है. जंगल सफारी के रूट पर टाइगर, लेपर्ड, चितल, हिरण, भालू, जंगली बिल्ली, सांभर, लोमड़ी, नीलगाय, चीतल, बारहसिंगा, बंदर, लंगूर, नेवला और गिलहरी का दीदार हो सकेगा. इसके अलावा मोर, बटेर, कबूतर, बगुला, चील, गिद्ध, उल्लू, गौरैया और तोता सहित यहां 100 से ज्यादा पक्षी भी नजर आएंगे.

रामगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए देशी पर्यटकों को 780 रुपये प्रति पर्यटक देने होंगे. वहीं विदेशी पर्यटकों को यहां घूमने के लिए प्रति पर्यटक 1150 रुपये चुकाने होंगे. विद्यार्थियों को 700 रुपये में जंगल सफारी करवाई जाएगी.  

MP Diya Kumari on Emergency: आपातकाल को याद कर आज भी सिहर उठती हैं बीजेपी सांसद दिया कुमारी, बताया उनकी दादी से क्यों नाराज थीं इंदिरा गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget