एक्सप्लोरर

World Heritage Day 2022: विश्व घरोहर दिवस पर राजस्थान पर्यटन विभाग ने अब तक 143 हेरिटेज सम्पत्तियों को दिए सर्टिफिकेट

Rajasthan News: पर्यटन विभाग द्वारा अभी तक 143 हेरिटेज सम्पत्तियों को प्रमाण पत्र जारी किया गया है. इस बात की जानकारी पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने दी है.

World Heritage Day: विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग की निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा अभी तक 143 हेरिटेज सम्पत्तियों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं. ये हेरिटेज सम्पत्तियां देशी-विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ डेस्टीनेशन वेडिंग और फिल्म शूटिंग लोकेशन के रुप में बहुत लोकप्रिय हैं. साथ ही विभागीय वेबसाइट के माध्यम से इन सम्पत्तियों का प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा.

डॉ. शर्मा ने दी जानकारी

डॉ. शर्मा ने बताया कि इन हेरिटेज होटलों के संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा कई प्रकार के परिलाभ जैसे- संपरिवर्तन शुल्क, आबकारी बार लाइसेंस शुल्क, स्टाम्प ड्यूटी और शहरी विकास कर में छूट इत्यादि उपलब्ध करवाये जा रहे हैं. प्रदेश में स्थापत्य विरासत के रुप में किले, महल, हवेलियां इत्यादि बहुतायत में उपलब्ध हैं. इन पुरासम्पत्तियों में से ज्यादातर सम्पत्तियां निजी स्वामित्व में है जिनका संरक्षण वर्तमान समय की महत्ती आवश्यकता है.

Alwar News: सड़क चौड़ी करने को लेकर 85 दुकानों को जेसीबी ने किया जमीदोंज, कार्रवाई से मचा हड़कंप

राजकीय सम्पत्तियों को भी प्रमाण पत्र

राज्य सरकार द्वारा निजी स्वामित्व की हेरिटेज संपत्तियों के संरक्षण और इन संपत्तियों को हेरिटेज होटल और अन्य पर्यटन इकाइयों के रुप में उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हेरिटेज प्रमाण-पत्र प्रदान करने की योजना लागू की गई. जिसे जुलाई 2021 में निवेशकों के अनूरुप सरलीकृत किया गया है. देशभर में संचालित हेरिटेज होटलों में से दो तिहाई से अधिक हेरिटेज होटल राजस्थान राज्य में है. पर्यटन विभाग द्वारा राजकीय सम्पत्तियों को भी हेरिटेज प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है.

वर्ल्ड हेरिटेज डे

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे अर्थात विश्व धरोहर दिवस को संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है. साथ ही यह दिवस देश-प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों को सुरक्षित रखने, उनके सवर्धन और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए मनाया जाता है ताकि लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को करीब से समझ सकें. 

ये भी पढ़ें-

Baran News: घर में रखी थी विस्फोटक सामग्री, धमाके के बाद पूरा तबाह, डॉक्टर की मौत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
धौलपुर में तेज रफ्तार का कहर, बस-ट्रक की टक्कर में 33 लोग घायल, 8 की हालत नाजुक
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव
जयपुर मेट्रो को मिली नई उड़ान, PM मोदी ने 13 हजार करोड़ के फेज-2 प्रोजेक्ट की रखी नींव

वीडियोज

Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Healthy Relationship Tips: विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
विदेशों में क्यों बढ़ रहा अलग सोने का चलन, प्यार बढ़ाने और नींद के लिए यह तरीका कितना कारगर?
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
Embed widget