एक्सप्लोरर

एसआई भर्ती फर्जीवाड़े का मामला, सेलेक्टेड थानेदारों के बूढ़े मां- बाप के साथ सड़कों पर उतरे बच्चे

Rajasthan SI Recruitment: प्रदर्शनकारी परिजनों का कहना है कि कई लोगों ने दूसरी नौकरी छोड़कर सब इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन किया था. ऐसे में अगर पूरी भर्ती को रद्द किया जाएगा तो वह बेरोजगार हो जाएंगे.

Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान की साल 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में एक तरफ जहां पेपर लीक और फर्जीवाड़े के सबूत सामने आने और पचास के करीब चयनित ट्रेनी थानेदारों की गिरफ्तारी के आधार पर भर्ती को रद्द किए जाने की मांग को लेकर लगातार आंदोलन चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस भर्ती में सलेक्ट हुए ट्रेनी थानेदारों के परिवार के लोग भी अब सड़कों पर उतर आए हैं. सेलेक्टेड ट्रेनी सब इंस्पेक्टर्स के बूढ़े माता-पिता, पत्नी- बहन और छोटे-छोटे बच्चे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

सलेक्शन के बाद ट्रेनिंग कर चुके सब इंस्पेक्टर्स के परिवार वालों ने जयपुर शहर के आदर्श नगर पार्क में प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन में एक हज़ार से ज्यादा लोग शामिल हुए हैं. इनमें बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं भी शामिल थी. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी की. छोटे-छोटे बच्चे भी तेज गर्मी में हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर मांग की गई कि 859 पदों पर हुई पूरी भर्ती को रद्द न किया जाए. जिन लोगों ने गलत तरीके से नौकरी पाई है और जिन्हें गिरफ्तार किया गया है सिर्फ उन्हें ही नौकरी से हटाया जाए. बाकी लोगों को नौकरी करने दिया जाए.  

'भर्ती रद्द हुई तो हो जाएंगे बेरोजगार'
प्रदर्शनकारी परिजनों का कहना है कि कई लोगों ने दूसरी नौकरी छोड़कर सब इंस्पेक्टर के पद पर ज्वाइन किया था. ऐसे में अगर पूरी भर्ती को रद्द किया जाएगा तो वह बेरोजगार हो जाएंगे. अगर किसी ने गलती की है तो उसके खिलाफ ही कार्रवाई की जाए. अपनी योग्यता और मेहनत के दम पर नौकरी पाने वालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना किया जाए. 

सीएम भजनलाल से लगाई गुहार
चयनितों के परिवार वालों ने सीएम भजनलाल शर्मा से गुहार लगाई है. पूरी भर्ती को रद्द नहीं किए जाने को लेकर उनसे अपील की है. सीएम भजनलाल शर्मा के समर्थन में नारेबाजी भी की है और उनसे इंसाफ की उम्मीद जताई है. 

भर्ती रद्द करने की सिफारिश
राजस्थान में साल 2021 में  सब इंस्पेक्टर के 859 पदों पर भर्ती की परीक्षा हुई थी. इस भर्ती में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट बिठाए जाने समेत बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां उजागर हुई थी. मामले की जांच कर रही एसआईटी समेत कैबिनेट की सब कमेटी ने पूरी भर्ती को रद्द किए जाने की सिफारिश की थी. भर्ती रद्द किए जाने के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
सिरोही: शिक्षक पर छात्र से मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget