एक्सप्लोरर

Rajasthan: 30 अप्रैल को राजस्थान में होगी वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक परीक्षा, एंट्री को लेकर जान लें नियम

Senior Physical Education Teacher Exam: आयोग के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा.

Employment In Rajasthan : चुनाव से पहले सरकार का रोजगार देने पर पूरा फोकस है. ऐसे में अब नई परीक्षा की डेट आ गई है. राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) की ओर से वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक (Senior Physical Education Teacher) परीक्षा-2022 के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए हैं. परीक्षा का आयोजन अजमेर (Ajmer) और जयपुर (Jaipur) जिला मुख्यालय पर 30 अप्रैल को दो पालियों में प्रातः 10 से 12.00 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक किया जाएगा. 

ऐसे करें डाउनलोड
आयोग के सचिव एचएल अटल ने कहा कि अभ्यर्थी जल्द से जल्द प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लें. प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है. एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकते हैं. इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है. अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ जारी आवश्यक अनुदेशों का अवलोकन अवश्य कर लें. 

एक घंटा पहले मिलेगा प्रवेश 
एचएल अटल ने बताया कि आयोग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकेगा. अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच और पहचान के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा. देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं.

अभ्यर्थियों को यह करना होगा 
पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को पहचान के लिए प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लेकर उपस्थित होना होगा. मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) नहीं होने की स्थिति में विशेष परिस्थितियों में ही अन्य मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र जैसे मतदाता पहचान-पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि के आधार पर प्रवेश अनुमत किया जा सकता है. मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करना होगा. 

यह भी पढ़ें : Rajasthan: लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के PA-PRO से कोटा में मारपीट और लूटपाट, आरोपी गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget