एक्सप्लोरर

Kota: कोटा में बनेगा राजस्थान का पहला अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल, अंतरिक्ष के रहस्य जान पाएंगे छात्र

Rajasthan News: यहां खेल-खेल में मनोरंजक तरीके से विज्ञान के बारे में बताया जाएगा. डिजिटल प्लैनेटेरियम में दर्शक खगोल विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक सिद्धांतों को बहुत ही वास्तविक तरीके से जान पाएंगे.

Kota News: कोटा को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है. नवनिर्मित ऑक्सीजोन (सिटी पार्क) में विद्यार्थी और आमजन, विज्ञान को समझने के साथ अंतरिक्ष के रहस्य भी जान पाएंगे. इसके लिए 35 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से साइंस सेंटर और प्रदेश के पहले डिजिटल प्लेनेटोरियम (तारामंडल) का निर्माण होगा. नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ने इनके निर्माण के लिए स्वीकृति जारी कर दी है. कोटा में साइंस सेंटर और डिजिटल प्लेनेटोरियम बनाने के निर्णय में यहां की शैक्षणिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. 

कोटा में हर वर्ष करीब दो लाख विद्यार्थी इंजीनियरिंग और मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए आते हैं. इसके अलावा कोटा क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्कूल, इंजीनियरिंग और डिग्री कॉलेज, आईटीआई भी हैं. राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय सहित 4 अन्य विश्वविद्यालयों से भी प्रदेश के बड़ी संख्या में विद्यार्थी जुड़े हैं. इन सबके लिए विज्ञान को नए और मजेदार तरीके से समझने तथा सूर्य, मंगल, पृथ्वी, धूमकेतु सहित अंतरिक्ष के अन्य रहस्यों का जानने में यह साइंस सेंटर और डिजिटल प्लेनेटोरियम मददगार सिद्ध होगा. साथ ही बच्चों और विद्यार्थियों में साइंस और टेक्नोलॉजी की समझ उत्पन्न होने से वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी विकसित होगा जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए लाभप्रद रहेगा.
 
विज्ञान की भूमिका आकर्षक मॉडल्स और एक्सपेरिमेंट्स के जरिए बताएंगे
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा में बनने वाला साइंस सेंटर परम्परागत नहीं होकर आधुनिक डिजाइन का होगा. यहां खेल-खेल में मनोरंजक तरीके से विज्ञान के बारे में बताया जाएगा. यहां हमारे दिन-प्रतिदिन के कार्यों में विज्ञान की भूमिका के बारे में आकर्षक मॉडल्स और एक्सपेरिमेंट्स के जरिए बताया जाएगा. इससे सिर्फ विद्यार्थियों में ही नहीं बल्कि आमजन तथा यहां आने वाले हर वर्ग के लोगों में विज्ञान के प्रति जागृति उत्पन्न होगी.
 
आंखों के सामने होगा पूरा ब्रह्माण्ड
डिजिटल प्लैनेटेरियम में दर्शक खगोल विज्ञान से संबंधित वैज्ञानिक सिद्धांतों को बहुत ही वास्तविक तरीके से जान पाएंगे. यहां सभी उम्र के लोगों को बेहद मनोरंजक और आनंददायी माध्यम से अंतरिक्ष की अवधारणाओं को जानने-समझने का मौका मिलेगा. यहां दिखाए जाने वाले विषयों में पृथ्वी का विकास, ब्रह्मांड के रहस्य, मंगल और अन्य ग्रहों की खोज तथा वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी शामिल होगी. साइंस सेंटर कोटा संभाग के सभी राजकीय विद्यालयों के साथ समन्वय बनाकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा. इसके लिए तीन से पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम होंगे जिनमें क्विज, डिबेट, साइंस मेला सहित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.
 
 4.57 एकड़ क्षेत्र में होगा निर्माण
साइंस सेंटर और डिजिटल प्लेनेटोरियम का निर्माण सिटी पार्क में 4.57 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा. साइंस सेंटर के लिए बहुमंजिला इमारत का निर्माण होगा जिस पर 22.25 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे. साइंस सेंटर के पास ही डिजिटल प्लेनेटोरियम बनेगा जिसे बनाने में 13 करोड़ रुपए की लागत आएगी. प्लेनेटोरियम में एक साथ 80 दर्शक बैठ सकेंगे. 

यह भी पढ़ें:

Jodhpur: सिलेंडर ब्लास्ट में मरनेवालों की संख्या हुई सात, चश्मदीद ने कहा- गैस लीक हादसे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
सीएम योगी ने किया नए नाम का ऐलान, बोले- कसारी मसारी सुनकर लगता है कसाइयों का इलाका
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget