एक्सप्लोरर

Rajasthan: बूंदी में कांग्रेस विधायक के ड्राइवर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पुलिस को शक- नशे में की आत्महत्या

राजस्थान के बूंदी में कांग्रेस विधायक राम नारायण मीणा के ड्राइवर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

Bundi News: राजस्थान के बूंदी (Bundi) जिले के दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन पर कोंग्रेस विधायक राम नारायण मीणा (Ramnarayan Meena) के ड्राईवर ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली.  ग्रामीणों की सूचना पर केशवरायपाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किये.  शव की पहचान अनरेटा निवासी मुरलीधर भट्ट 30 वर्ष के रूप में हुई. वह घर से सुबह किसी काम के लिए कहकर निकला था लेकिन उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी. फिलहाल केशवरायपाटन थाना पुलिस ने 174 में मृग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है.
 
डीएसपी शंकर लाल मीणा ने क्या कहा ?
डीएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया कि केशवपाटन थाना क्षेत्र के दिल्ली मुंबई रेलवे लाइन के अनरेठा - आञदपुरा के बीच एक ट्रेन से टकराने से युवक की मौत की सूचना मिली थी जिस पर मौके पर पुलिस पहुंची थी. मृतक की पहचान अनरेठा निवासी मुरलीधर भट्ट के रूप में हुई है. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि युवक ट्रेन की पटरी के पास खड़ा हुआ था और इधर उधर देख रहा था. तभी पैसेंजर ट्रेन आई और वह अचानक से सामने कूद गया. प्रथम दृश्य मामला सुसाइड का है. हालांकि शव की तलाशी लेने पर किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है.  मृतक के परिजनों ने बताया कि वह घर से सुबह किसी काम के लिए निकला था उसने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं चल पाया है. 
 
विधायक रामनारायण मीणा ने क्या कहा ?
वहीं राजस्थान के पीपल्दा विधानसभा से कोंग्रस विधायक राम नारायण मीणा ने ड्राइवर के सुसाइड करने के मामले में कहा है कि मुरली भट्ट मेरे पास काम करता था. उसने कैसे सुसाइड किया यह जानकारी मेरे पास नहीं है. लोगों और पुलिस से जानकारी मिली थी कि उसकी ट्रेन की चपेट में आने से  मौत हुई है. मेरे पास वह ड्राइविंग का काम करता था .कभी आता था तो कभी नहीं आता था. मैं भी उससे ज्यादा कुछ नहीं बोलता था. वह अपने मर्जी का मालिक था. 
 
पुलिस को नशे में सुसाइड करने का शक
मृतक मुरलीधर भट्ट सुसाइड मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन वह शराब के नशे में था और नशे में धुत होकर उसने आत्महत्या को अंजाम दिया. उसके शरीर से शराब की दुर्गंध भी आ रही थी. जिस जगह पर यह घटना घटित हुई है उसके आसपास शराबियों का जमावड़ा भी लगा रहता है. आसपास के लोगों ने बताया कि जिस समय रेलवे की पटरी के पास मुरलीधर गया था तो उस समय भी वहां शराबी मौजूद थे. पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह कल शाम को ही काम कर घर पर लौटा था.  हालांकि परिजनों ने रिपोर्ट में किसी पर भी आरोप नहीं लगाए हैं. 
 
ये भी पढ़ें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget