एक्सप्लोरर

राजस्थान के सीकर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आयी कार, चार की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सीकर में चार लोगों की मौत हो गयी. बेकाबू ट्रेलर के चपेट में आने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में मां बेटे भी शामिल हैं.

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सीकर में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आकर कार सवार चार लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार हादसा जयपुर बीकानेर नेशनल हाईवे पर रीगस में हुआ. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर एंबुलेंस बुलाया. एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. डॉक्टरों ने घायलों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है. मृतकों में मां और बेटा भी शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि कार सवार लोग जयपुर जा रहे थे. रीगस में सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर आगे चल रही कार पर चढ़कर पलट गया. बता दें कि मंगलवार को भी दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गयी और एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गये थे. पहली घटना धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र स्थित गडरपुरा गांव में हुई थी. ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे. मृतकों की पहचान 53 वर्षीय वीरेंद्र ठाकुर और 15 वर्षीय किशोर के रूप में की गयी.

राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा

दुर्घटना के बाद 11 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि आगरा निवासी श्रद्धालु विशनगिरि धाम पर दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे. दूसरी घटना पाली के सदर थाना क्षेत्र में हुई. तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल रामदेवरा जा रहे तीन श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा व्यक्ति घायल हो गया. मृतकों की पहचान 4 वर्षीय तर सिंह और 41 वर्षीय गोविंद सिंह के रूप में हुई. तीसरा श्रद्धालु भागीरथ सिंह घायल हो गया था. 

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश का दौर जारी, IMD ने इन क्षेत्रों को लेकर जारी किया अलर्ट

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
जयपुर: आज सजेगा मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, 52 फाइनलिस्ट में जंग
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
राजस्थान के कांवड़ियों की ट्रॉली की मेरठ में ट्रक से भिड़ंत, 2 की मौत; 15 घायल
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार
जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget