एक्सप्लोरर

Bharatpur News: रीट परीक्षा देने के लिए महिलाओं को निकालना पड़ा मंगलसूत्र और बिछुआ, पतियों ने संभाले बच्चे

Rajasthan REET Exam 2022: पिछली बार रीट परीक्षा पेपर के मामले को लेकर राजस्थान सरकार कटघरे में खड़ी हो गई थी. ऐसे में इस बार पुलिस-प्रशासन की तरफ से परीक्षा केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है.

Rajasthan REET Exam 2022: राजस्थान (Rajasthan) में रीट परीक्षा का आयोजन हो रहा है. भरतपुर (Bharatpur) में रविवार को दूसरे दिन लगभग 50,000 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं. इस बीच परीक्षा के दौरान अजीब नजारे देखने को मिले. परीक्षा केंद्र में घुसने से पहले महिलाओं के बिछुआ, मंगलसूत्र, चूड़ियां और कुंडल सभी उतरवा दिए गए. बिछुआ उतारते समय कई महिलाएं पुलिसकर्मियों पर भड़क गईं, क्योंकि हिन्दू धर्म में बिछुआ तभी उतारा जाता है जब महिला विधवा हो जाती है. हिन्दू धर्म में बिछुआ महिलाओं के लिए सुहाग की निशानी होती है.
 
इस दौरान पतियों को अपने हाथों से पत्नियों के पैरों से बिछुआ उतारने के लिए मजबूर होना पड़ा. परीक्षा देने आई महिलाओं की गोद में छोटे-छोटे बच्चे भी थे. ऐसे में पतियों ने बच्चों को संभाला और पत्नियां परीक्षा देने केंद्र के अंदर गईं. अपने पैरों से सुहाग की निशानी बिछुआ उतारते समय कई महिलाएं इमोशनल भी हो गईं. दरअसल पिछली बार रीट परीक्षा पेपर के मामले को लेकर राजस्थान सरकार कटघरे में खड़ी हो गई थी, इसलिए इस बार परीक्षा केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है.
 
 
भरतपुर में 97 केंद्रों पर हो रही है रीट की परीक्षा
 
अभ्यर्थियों को बेल्ट और चैन, महिलाओं को हाथ में चूड़ी, गले में मंगलसूत्र, कान के कुंडल, पैरों मे तोड़िया और बिछुआ सहित कुछ भी पहनकर परीक्षा केंद्र में घुसने पर पाबंदी है. इसके लिए पुलिस-प्रशासन की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि भरतपुर में 97 केंद्रों पर रीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें दो दिन में लगभग 85 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था.
 
'निष्पक्ष परीक्षा के लिए की जा रही जांच'
 
सीओ सिटी सतीश वर्मा ने बताया कि परीक्षा के 97 केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त जाब्ता 1/5 का लगाया गया है. युवतियों की जांच के लिए महिला कॉन्स्टेबल लगाई गई हैं. आवश्यकता अनुसार मोबाइल लगाई गई है, जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर और एएसपी के साथ-साथ 8-10 सीओ स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं. परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो इसके लिए जांच भी की जा रही है. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget