एक्सप्लोरर

राजस्थान में बदला मौसम, कई जगहों पर हुई बारिश, कल से कहां-कहां है तेज वर्षा की संभावना?

Rajasthan Weather News: राजस्थान में कई जगहों पर बारिश हुई है और कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है. कोटा और उदयपुर संभाग में मध्यम से तेज बारिश होगी. 25-26 जून को भारी बारिश की संभावना है.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम बदल गया है. कई जगहों पर हल्की बारिश हुई है. इसके साथ ही कई अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग के माने तो पिछले 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. 

पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश श्रीगंगानगर में 50.3 mm और पूर्वी राजस्थान के मालपुरा, टोंक में 42 mm बारिश दर्ज की गई. आज भी बीकानेर, जयपुर भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना प्रबल है. आज कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

कल से यहां बारिश की बढ़ेगी धार
कोटा, उदयपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में 22-23 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 24 जून से बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. 25-26 जून को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है. इन क्षेत्रों में बारिश की धार बढ़ने वाली है. इन क्षेत्रों में अधिक तापमान से जनजीवन अस्त-व्यस्त था. जिसे लेकर अब बारिश होने से यहां राहत मिल सकती है.

यहां पर येलो है अलर्ट 
राजस्थान में बदले मौसम के बाद येलो अलर्ट जारी किया है. झुंझुनूं, चुरुं, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर जिलों में कहीं-कहीं पर तेज हवाएं चलेगी और व्रजपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में सावधान रहने की सलाह दी गई है. प्रदेश में अब हीट वेब कहीं भी नहीं चल रही है. सबसे अधिक तापमान पिलानी में 42.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान जोधपुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: Vishvendra Singh: पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को लगा बड़ा झटका, इस मामले में दाखिल याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget