एक्सप्लोरर

Rajasthan: 40 साल में जमा किए विश्व के तमाम देशों के 5 लाख से ज्यादा डाक टिकट, खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Rajasthan News: पुष्पा खमेसरा ने बताया कि वो डाक टिकट का संग्रह पिछले 40 सालों से करती आ रही हैं. अब तक 5 लाख डाक टिकट का संग्रह किया जा चुका है. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आवेदन किया हुआ है.

Rajasthan Stamp Collector Pushpa Khmesra: लोगों को अलग-अलग चीजों का शौक होता है. कोई पेंटिंग बनाकर अपने देश का नाम रोशन करता है तो कोई सूक्ष्म वस्तुएं बनाकर. आज हम बात करने जा रहे हैं हर देश की विरासत डाक टिकट पर. उदयपुर (Udaipur) की रहने वाली पुष्पा खमेसरा (Pushpa Khmesra) ने विश्व के लगभग सभी देशों की डाक टिकट का संग्रह किया है. इसमें दुनिया की पहली डाक टिकट पैनी ब्लैक भी है तो भारत देश की पहली सिंध डाक टिकट भी है. पुष्पा खमेसरा ने उदयपुर वन विभाग की तरफ से 2 दिन पहले शुरू हुए बर्ड फेस्टिवल में लगी प्रदर्शनी में अपने संग्रह को प्रदर्शित किया है. ये बर्ड फेस्टिवल है लिहाजा इसमें 354 देशों के पक्षियों पर बनी 5000 डाक टिकट को लगाया है. यहां आने वाले सभी लोगों को ये डाक टिकट खूब पसंद आ रहे हैं.  

40 साल की है मेहनत 
पुष्पा खमेसरा ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि वो इस संग्रह को पिछले 40 सालों से करती आ रही हैं. अब तक 5 लाख डाक टिकट का संग्रह किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि इसके पीछे मकसद है कि लोगों को विश्व के सभी देशों की विरासत के बारे में जानकारी दी जा सके. डाक टिकट में विरासत समाई हुई है. यह सभी डाक टिकट तकरीबन 150 साल पहले से लेकर अब तक के हैं.


Rajasthan: 40 साल में जमा किए विश्व के तमाम देशों के 5 लाख से ज्यादा डाक टिकट, खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में किया है आवेदन 
पुष्पा खमेसरा ने आगे बताया कि 5वीं कक्षा में थी तब से वस्तुओं को संभालकर रखने का शोक या यूं कहें कि आदत थी. फिर धीरे-धीरे डाक टिकट की तरफ ध्यान केंद्रित हुआ और इनको संभालना शुरू किया. काफी सर्च किया और डाक विभाग से भी लगातार संपर्क किया. धीरे-धीरे कलेक्शन बनता गया. अभी भी किसी भी देश की डाक टिकट छूटी होती है तो उसे अपने पास लाने का प्रयास करती हूं. उन्होंने ये भी बताया कि स्कूलों में भी जाकर डाक टिकट को दिखाकर बच्चों को जानकारी देती हूं. साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी आवेदन किया हुआ है.

ये भी पढ़ें:

Rain in Rajasthan: पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई हिस्सों में हुई बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

Rajasthan: गाय के शरीर पर जहर लगाकर करते थे तेंदुए का शिकार, वन विभाग ने शिकारियों को दबोचा, जानें- पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget