एक्सप्लोरर

Rajasthan: गाय के शरीर पर जहर लगाकर करते थे तेंदुए का शिकार, वन विभाग ने शिकारियों को दबोचा, जानें- पूरा मामला

Rajasthan News: गाय के शरीर पर जहर लगाकर तेंदुओं के शिकार करने वाले शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. शिकार के मामले सामने आने के बाद वन विभाग ने चौकसी भी बढ़ा दी है.

Rajasthan Leopards Hunter Arrested: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) जिले के सरिस्का अभयारण्य के बफर जोन क्षेत्र में शिकार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पिछले कुछ दिनों से शिकारियों के निशाने पर जंगली जानवर तेंदुआ (Leopard) है. हाल के दिनों में गाय के शरीर पर जहर लगाकर तीन तेंदुओं के शिकार का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने चौकसी बढ़ा दी है साथ ही शिकारियों की धर पकड़ भी तेज की गई है. ACF अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि शिकार मामले में 2 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी मान सिंह बंजारा पुत्र हीरा निवासी ग्राम अमृतवास और कमल सिंह पुत्र कन्नी राम निवासी अमृतवास हैं, अन्य से पूछताछ चल रही है. 

नियम के मुताबिक की गई कार्रवाई
इस बीच 20 जनवरी को पाए गए 2 बघेरे के शावकों के शव का वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची एक के अंतर्गत विधिवत रूप से मेडिकल बोर्ड गठित कर तहसीलदार और पुलिस के प्रतिनिधियों के समक्ष पोस्टमार्टम किया गया. नियमानुसार शरीर के अंगों के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब जयपुर एवं आईबीआरआई बरेली भेजा गया. इसके बाद शवों का नियम के अनुसार दाह संस्कार किया गया. 

लगातार गश्त कर रहे हैं वनकर्मी
गौरतलब है कि, मुख्य वन संरक्षक जयपुर, मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निर्देशक बाघ परियोजना सरिस्का, उप वन संरक्षक बाघ परियोजना सरिस्का एवं उप वन संरक्षक अलवर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण भी किया है. सभी घटनास्थलों पर जाकर घटना की काल्पनिक पुनरावृति कर घटना के क्रम को भी समझा गया है. शुरुआती छानबीन में लापरवाही बरतने के कारण क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार यादव को मंडल कार्यालय अलवर में अटैच कर प्रहलाद सिंह, क्षेत्रीय द्वितीय को प्रादेशिक रेंज अलवर का चार्ज दिया गया है. पूरे मामले में सजगता से कार्रवाई की जा रही है साथ ही क्षेत्र में लगातार 20 से 25 वनकर्मी गश्त भी कर रहे हैं.  

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Coronavirus: जयपुर में बेकाबू हुई कोरोना की रफ्तार, सामने आए 4 हजार से ज्यादा नए केस, जानें- मौत का आंकड़ा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का कहर रहेगा जारी, इन जिलों में हुई झमाझम बारिश ने बढ़ाई सर्दी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget