एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: बांसवाड़ा में मंदिर से घर लौट रहे पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Banswara News: उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले में 22 दिसंबर की रात मंदिर से अपने घर लौट रहे एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मर्डर में तीन युवकों के शामिल होने की शंका जताई जा रही है.

Rajasthan News: राजस्थान के उदयपुर (Udaipur) संभाग के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में शुक्रवार यानी 22 दिसंबर की रात को बड़ी घटना हुई. यहां मंदिर से अपने घर लौट रहे एक पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में तीन युवकों के शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक पर सवार होकर भाग गए. पुजारी के सीने में गोली लगी थी जिसके बाद उन्हें इलाज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौके पर एसपी अभिजीत सिंह सहित पुलिसकर्मी और ग्रामीण एकत्र हो गए. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि गोली मारने वाले युवक कौन हैं?

यह घटना बांसवाड़ा शहर के सदर थाना क्षेत्र के जानामेदी गांव में हुई. यहां पर भेरुजी के मंदिर में पिछले 20 साल से पुजारी रहे 40 साल के रणछोड़ शाम करीब 8 बजे वह मंदिर से अपने घर लौट रहे थे. उनका घर मंदिर के पास ही है, वहीं वह मंदिर से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि दो युवक आए और उनपर गोली चला दी. गोली की आवाज सुनते ही घर में उपस्थित उनका छोटा बेटा बाहर निकला, जिसने दो युवकों को भागते हुए देखा. उसने पीछा किया, लेकिन कुछ ही दूर जाकर एक अन्य युवक बाइक लेकर आया, जिसके साथ तीनों भाग निकले.
 
ग्राणीणों ने किया विरोध
इधर वारदात के बाद परिवार और पड़ोसी बाहर निकले और पुजारी रणछोड़ को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और विरोध करने लगे. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वह पुलिस का पूरी तरह से सहयोग करेंगे, लेकिन जो भी इस घटना में शामिल है उसे छोड़ा नहीं जाएगा. इधर एएसपी कानसिंह भाती ने मीडिया से कहा कि हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
जयपुर: करणी सेना के प्रदर्शन में घायल युवक की मौत, मुआवजे की मांग
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
अचानक गायब हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद खुला राज
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
E20 डीपफेक केस: नितिन गडकरी के हक में फैसला, HC बोला- 'तुरंत हटाएं सभी पोस्ट'
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Embed widget