एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राज्यसभा की वोटिंग से पहले डैमेज कंट्रोल के लिए CM गहलोत ने संभाली कमान, जानें बड़ी बात   

Jodhpur News: राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए बाहरी उम्मीदवारों को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने डैमेज कंट्रोल के लिए कमान संभाल ली है. 

Rajasthan Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर राजस्थान ()Rajasthan में घमासान शुरू हो चुका है. शह और मात के लिए राजनेता जुट चुके हैं. राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Election) के लिए बाहरी उम्मीदवारों को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने डैमेज कंट्रोल के लिए कमान संभाल ली है. सीएम ने अपने आवास पर कांग्रेस (Congress) विधायक और मंत्रियों की बैठक बुलाई है. बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala), मुकुल वासनिक (Mukul Wasnik) और प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) भी शामिल होंगे.

बन रही है सियासी रणनीति 
मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली विधायकों की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान प्रस्तावकों के नाम तय करेंगे. एक प्रत्याशी के लिए 10 विधायक प्रस्तावक बनेंगे. ऐसे में किन-किन विधायकों को किस प्रत्याशी का प्रस्तावक बनाया जाएगा उसको लेकर चर्चा होगी. साथ ही नामांकन किस समय किया जाना है, इस पर भी चर्चा होगी. नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस के तीनों प्रत्याशी दिल्ली लौट जाएंगे. माना जा रहा है कि अगर बीजेपी अपना दूसरा प्रत्याशी घोषित करती है तो ही कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों के बाड़ेबंदी करेगी. अगर बीजेपी का एक ही प्रत्याशी रहता है तो फिर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी नहीं करेगी.

उम्मीदवारों को दी बधाई 
सीएम गहलोत ने ट्वीट कर ना केवल तीनों उम्मीदवारों की बधाई दी है बल्कि ये उम्मीद भी जताई है कि तीनों नेता राज्यसभा में राजस्थान के हक की आवाज को बुलंद करेंगे. गहलोत ने कहा है कि राजस्थान से कांग्रेस के राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी एवं रणदीप सिंह सुरजेवाला को बधाई एवं शुभकामनाएं. पार्टी ने राजस्थान से तीन वरिष्ठ नेताओं को राज्यसभा के लिए चुना है. 

जनता को होगा लाभ 
सीएम गहलोत ने कहा कि, मुझे विश्वास है कि केंद्र की सत्ता में बैठी एनडीए सरकार के विरुद्ध तीनों वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के हक की आवाज बुलंद करेंगे. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, अटकी हुई रेल परियोजनाओं सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर इनके अनुभव एवं वरिष्ठता का लाभ प्रदेश की जनता को होगा.

ये भी पढ़ें:

Monkeypox Virus: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री बोले- मंकीपॉक्स का एक भी केस नहीं, हम लगातार मॉनिटर कर रहे

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षित बेरोजगार सिस्टम से जूझने को मजबूर, पेपर लीक ने मेहनत पर फेरा पानी

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget