एक्सप्लोरर

Jagan Gurjar Arrested: पुलिस ने कांग्रेस MLA को धमकी देने वाले डकैत को किया गिरफ्तार, जानें बड़ी बात

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को धमकी देने वाले कुख्यात डकैत जगन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है. डकैत के खिलाफ 123 मामले दर्ज हैं.

Rajasthan Dacoit Jagan Gurjar Arrest: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की एक टीम ने सोमवार को कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा (Girraj Singh Malinga) को धमकी देने के मामले में वांछित चंबल के कुख्यात डकैत जगन गुर्जर (Jagan Gurjar) को करौली (Karauli) जिले से गिरफ्तार किया है. धौलपुर जिले की बाडी विधानसभा से कांग्रेस विधायक मलिंगा को धमकी देने के मामले में पुलिस को गुर्जर की तलाश थी. गुर्जर की गिरफ्तारी पर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा था. 

150 पुलिसकर्मी कर रहे थे तलाश 
राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) के करीब 150 पुलिसकर्मी पिछले कुछ दिनों से प्रदेश और 2 अन्य पड़ोसी राज्यों में कुख्यात डकैत की तलाश में जुटे थे. जगन गुर्जर ने विधायक को 24 जनवरी को धमकी दी थी, जिसे लेकर पलटवार करते हुए विधायक मलिंगा ने भी डकैत चुनौती दी थी. डकैत के खिलाफ 123 मामले दर्ज हैं.

पुलिस को मिली थी सूचना
करौली जिले के पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र इंदौलिया (Shailendra Indoliya) ने बताया कि सोमवार शाम को डकैत जगन गुर्जर के करौली जिले के मांसलपुर के जंगल में होने की सूचना मिली थी. इसपर कार्रवाई करते हुए करौली के नादौती थाने के कांस्टेबल राजेश, कुमार सिंह और भरतपुर जिला पुलिस के कांस्टेबल पुनीत कुमार की 3 सदस्यीय टीम को मौके पर रवाना किया. टीम ने डकैत जगन गुर्जर को गिरफ्तार किया और उसे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची.

1994 में अपराध की दुनिया में रखा कदम 
बता दें कि, डकैत जगन गुर्जर ने 1994 में अपराध की दुनिया में कदम रखा था और उसे पहली बार 2001 में गिरफ्तार किया गया था. वो 2008 में तब सुर्खियों में आया था जब उसने धौलपुर में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास को उड़ाने की धमकी दी थी, हालांकि, बाद में उसने आत्मसमपर्ण कर दिया था. उसकी 3 पत्नियां है, उसमें से एक उसके साथ अपराध में शामिल रही है और वो कुछ साल पहले मध्य प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गई थी. 

ये भी पढ़ें:

Ajmer Dargah Dewan ने कही बड़ी बात, बोले- हिजाब मुस्लिम महिलाओं का संवैधानिक और धार्मिक अधिकार

जानें- किसने कहा विधानसभा चुनावों में बेहतर होगा कांग्रेस का प्रदर्शन, खिसक रही है BJP की जमीन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget