एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 5 अभी भी फरार

Rajasthan News: डीग जिले की पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्याकांड में एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम के राजीव चौक से 10 हजार के इनामी आरोपी को धर दबोचा है.

Deeg News: राजस्थान के डीग जिले की पुलिस ने नासिर-जुनैद हत्याकांड में शामिल एक और इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. राजस्थान पुलिस ने गुड़गांव के राजीव चौक से इनामी आरोपी अनिल मुलथान को गिरफ्तार किया है. नासिर-जुनैद की हत्या के तुरंत बाद पुलिस ने रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया था. रिंकू सैनी से पूछताछ और पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने  8 आरोपियों के फोटो सहित नाम जारी किया था. इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने सभी 8 आरोपियों के सिर इनाम घोषित किया था, जिनमें से पहला नाम अनिल मुलथान का था. 

चर्चित नासिर-जुनैद हत्याकांड में पुलिस ने दो इनामी आरोपी मोनू राणा और गोगी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. शनिवार (7 अक्टूबर) को पुलिस ने अनिल मुलथान को भी गिरफ्तार कर लिया है. आज पुलिस को सूचना मिली कि अनिल मुलथान गुड़गांव आया हुआ है और वह अपने घर भी जा सकता है. जिसके बाद क्यूआरटी टीम और गोपालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अनिल मुलथान की लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल अनिल मुलथान को गोपालगढ़ थाने में ही रखा गया है. इस मामले में पुलिस अभी तक रिंकू सैनी, गोगी, मोनू राणा, मोनू मानेसर और अनिल मुलथान को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है. 

नासिर-जुनैद की आरोपियों ने ऐसे की हत्या
गौरतलब है की 16 फरवरी 2023 को नासिर-जुनैद के शव हरियाणा के भिवानी में उनकी ही बोलेरो कार में जले हुए मिले थे. दोनों मृतक भरतपुर जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के घाटमीका गांव के रहने वाले थे. आरोपियों ने नासिर-जुनैद की हत्या गौ-तस्करी के शक की थी. इसके बाद आरोपियों ने उनके शवों को बोलेरो गाड़ी में रखकर जला दिया था. इस मामले में नासिर-जुनैद के चचेरे भाई ने 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था. जांच के बाद पुलिस ने रिंकू सैनी को दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. 

8 में से 5 आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को चिन्हित किया था, जिनमें से गोगी और मोनू राणा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने शनिवार (7 अक्टूबर) को अनिल मुलथान को भी गिरफ्तार कर लिया. नासिर-जुनैद हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें से 3 आरोपी पर 10-10 हजार के इनाम हैं.

क्या कहना है पुलिस का?
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि नासिर-जुनैद हत्याकांड के आठ मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित था. दो इनामी आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. आज पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकी फरार छह इनामी आरोपियों में से एक आरोपी 30 वर्षीय अनिल प्रजापत, निवासी मूलथान, थाना नगीना जिला नूह, हरियाणा गुड़गांव के राजीव चौक पर बस का इंतजार कर रहा है. आरोपी अपने गांव जाना चाह रहा है, लेकिन उससे पहले ही राजस्थान पुलिस ने अनिल को गुड़गांव के राजीव चौक से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि अब तक पुलिस ने 3 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, 5 इनामी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं. जिन्हें जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: गुलाबचंद कटारिया की भरपाई करने को लेकर सियासी जंग, जानें कौन-कौन है दौड़ में शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget