एक्सप्लोरर

Rajasthan Crime News: सरकार बदलते ही एक्शन मोड में प्रशासन, चुरू में 3 शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार समेत धरे गए

Churu News: चूरू में थाना राजगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने कस्बा राजगढ़ में हत्या करने के इरादे से आए तीन शार्प शूटर को दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 15 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने शपथ लेते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है. संगठित अपराध और गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने की पुलिस को खुली छूट दे रखी है. ऐसे में इस बीच राजस्थान पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है. पुलिस अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. राजस्थान के चूरू जिला पुलिस की डीएसटी और थाना राजगढ़ पुलिस की टीम ने रविवार को हत्या के इरादे से कस्बे में आए तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है. साथ ही अवैध हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है.
     
गौरतलब है कि महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा द्वारा राज्य में गैंगस्टर के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन कर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. इसी क्रम में आईजी रेंज सीकर के निर्देशानुसार एडिशनल एसपी राजेश चौधरी, सीओ इस्लाम खान और एसएचओ राजगढ़ सुभाष चंद्र के नेतृत्व में थाना राजगढ़ और जिला स्पेशल टीम ने कार्रवाई की. पुलिस टीम को सूचना मिलने पर कस्बा राजगढ़ में हत्या करने के इरादे से आए तीन शार्प शूटर को दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 15 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है.

बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे आरोपी
एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि गिरफ्तार शार्प शूटर मोनू सोनी पुत्र सुभाष, मेहुल उर्फ चिंटू नायक पुत्र महेन्द्र और अंकित उर्फ गोलू नाई पुत्र प्रदीप के रूप में पहचान हुई है. एसपी नूनावत ने आगे बताया कि तीनों आरोपियों को समय रहते पकड़ा नहीं जाता तो ये राजगढ़ कस्बे में बड़ी घटना को अंजाम दे देते. पुलिल आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. इस कार्रवाई में थाना राजगढ़ से एएसआई रामनिवास, कांस्टेबल संदीप कुमार, पवन कुमार, प्रमोद कुमार, सुनीता और डीएसटी से कांस्टेबल अजय कुमार, मुकेश कुमार, मोहर पाल, रामफल, मुकेश और कुलदीप शामिल थे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: भरतपुर में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय समारोह, कार्यक्रम में क्या है खास?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग
अरुणाचल में बादल फटने से अग्निवीर लापता, अलवर के समुद्र गुर्जर का नहीं कोई सुराग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget