एक्सप्लोरर

Bharatpur News: ऑपरेशन अरावली से खनन माफियाओं में हड़कंप, 5 करोड़ की सामग्री के साथ 63 लोग गिरफ्तार

Bharatpur Crime: सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश खनन माफियों पर अंकुश लगाने के लिए भरतपुर पुलिस एक्शन मोड में है. पुलिस ने एक दिवसीय अभियान चलाकर 6 जिलों में माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है.

Bharatpur Crime News: राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. खनिज विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग और परिवहन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया. भरतपुर संभाग के सभी जिलों में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन करने का मामला सामने आता रहा है. 

धौलपुर में खनन माफिया अवैध रूप से बजरी का खनन कर कारोबार करते हैं. इसी तर माफिया भरतपुर और डीग जिले की पहाड़ियों पर पत्थर का अवैध खनन करते हैं. अवैध खनन का कार्य करने वाले खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है. पुलिस इन्हें रोकने की कोशिश करती है तो खनन माफिया हिट फायर करते हैं. 

765 टन खनन सामग्री जब्त
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन में यहां के सभी 6 जिलों में एक साथ एक दिवसीय ऑपरेशन अरावली के तहत कार्रवाई की गई. जिसमे लगभग 5 करोड़ की सामग्री और संसाधन को जब्त किया गया है.

पुलिस ने ऑपरेशन अरावली के तहत की गई कार्रवाई में लगभग 765 टन खनन सामग्री और 73 वाहनों को जब्त किया है. इस दौरान पुलिस ने 63 लोगों गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के दौरन पुलिस ने कुल दो करोड़ रुपये की खनन सामग्री और लगभग तीन करोड़ रुपये के वाहन जब्त किए हैं.

पुलिस ने कुल 59 ट्रैक्टर ट्राली, 9 ट्रक- डंपर और 5 एग्जावेटर जेसीबी क्रेन को जब्त किया है. पुलिस ने भरतपुर रेंज के सभी जिलों में एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया. इस कार्रवाई के दौरान 758 पुलिस अधिकारियों और जवानों ने 177 टीम बनाकर कुल 316 स्थानों पर दबिश दी. पुलिस के द्वारा अचानक व्यापकर स्तर पर की गई कार्रवाई से खनन माफियों में हड़कंप मच गया. 

पुलिस ने दर्ज किए 55 एफआईआर
भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि भरतपुर रेंज में 22 फरवरी से ऑपरेशन अरावली प्रहार अवैध पत्थरों के खनन, निर्गमन और अवैध बजरी के दोहन और निर्गमन के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू किया गया था.

भरतपुर रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के निर्देशन में बीते मंगलवार (5 मार्च) को सुबह से ही एक साथ अवैध खनन और बजरी माफियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसमें पुलिस की टीम गठित कर 300 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई. इस मामले में कुल 55 एफआईआर दर्ज किया गया और 63 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

'लगातार होगी कार्रवाई'
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान 73 वाहनों को जब्त किया. पुलिस ने इस कार्रवाई में लगभग 2 करोड़ के अवैध खनन के पत्थर और बजरी जब्त किया है और लगभग 3 करोड़ के वाहन जब्त किये है. पुलिस के मुताबिक, एक दिन में पूरे रेंज में अच्छी कार्रवाई की गई, यह कार्रवाई बंद नहीं होगी. इसको लेकर लगातार ऑपरेशन चलाया जाएगा.

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार ऑपरेशन विशेष अभियान समाप्त हो जाते हैं, लेकिन उसके बाद भी कार्रवाई बंद नहीं होनी होगी. उसी मंशा के अनुसार यह ऑपरेशन शुरू किया गया और यह लगातार चलने वाला ऑपरेशन है. जब तक अवैध खनन और अवैध बजरी के निर्गमन पर नियंत्रण स्थापित नहीं कर लेते हैं.  

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: वैभव गहलोत इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, अशोक गहलोत ने दिया बड़ा संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
राजस्थान HC का बड़ा फैसला, उदयपुर धर्मांतरण मामले में 13 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
Ajmer News: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, 24 घंटे में खुला राज
Jodhpur News: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज
जोधपुर: 'जहां देखी भरी परात, वहां लेकर पहुंचे बारात', गजेंद्र सिंह शेखावत का विपक्ष पर तंज

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget