एक्सप्लोरर

राजस्थान में अब 'पंडित' शब्द पर पॉलिटिक्स, अशोक गहलोत के बयान पर BJP का पलटवार

Rajasthan News: राजस्थान में 'पंडित' शब्द को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा को कई बार 'पंडित' कहकर निशाना साधा, जिस पर बीजेपी ने पलटवार किया और विवाद गहरा गया.

Rajasthan Politics: राजस्थान में अब 'पंडित' शब्द को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है. इस शब्द को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर सियासी निशान साध रहे हैं. इसकी शुरुआत पूर्व सीएम अशोक गहलोत के एक बयान से हुई.

जिसमें उन्होंने मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा के नाम के साथ कई बार 'पंडित' शब्द जोड़ा. इस पर बीजेपी ने सवाल उठाए और पलटवार करते हुए कहा कि अशोक गहलोत मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा को बेहद विद्वान समझते हैं, इसी वजह से उनके लिए 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं. 

सीएम भजनलाल शर्मा पर जमकर सियासी निशाना साधा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी दफ्तर में पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिजा व्यास पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए मौजूदा सीएम भजनलाल शर्मा पर जमकर सियासी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि 'पंडित' भजन लाल शर्मा सिर्फ प्रदेश के दौरे कर रहे हैं, लेकिन कानून व्यवस्था से लेकर दूसरे मुद्दों पर उनकी सरकार फेल है. भजनलाल शर्मा के नाम के साथ उन्होंने कई बार 'पंडित' शब्द जोड़ा.

अशोक गहलोत के बयान का हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल

माना यह जा रहा है कि सीएम भजनलाल के नाम के साथ 'पंडित' शब्द जोड़कर राजस्थान में गैर ब्राह्मण लोगों को उकसाने का काम किया. बहरहाल पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयान का हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो बीजेपी ने उन पर पलटवार किया.

मैदान में खुद प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ उतरे. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के 'पंडित' बोलने के सियासी मायने भले ही कुछ भी हो, लेकिन हम यह मानते हैं कि 'पंडित' जाति से नहीं बल्कि कर्म से होता है.

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के मुताबिक जो लोग विद्वान होते हैं, उन्हें ही 'पंडित' कहा जाता है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बेहद विद्वान मानते हैं, इसी वजह से उन्हें 'पंडित' बोल रहे हैं. 

दोनों नेताओं यानी अशोक गहलोत और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दौसा जिले के कांग्रेस विधायक दीनदयाल बैरवा के साथ महीने भर में चोरी की तीन वारदात होने को लेकर भी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए.

कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई- अशोक गहलोत 

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. विधायक के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो आम आदमी कितना सुरक्षित होगा, इसे समझा जा सकता है.

इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति कांग्रेस राज से बेहतर है. उनके मुताबिक जो घटनाएं हो रही हैं, उनमें आरोपी पकड़े जा रहे हैं और सख्त कार्रवाई भी हो रही है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
कोटा में NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
सचिन पायलट का निशाना, 'पहले नोटबंदी हुई थी, अब वोटबंदी की जा रही'
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन
जयपुरः डिग्री कॉलेज को नई बिल्डिंग में शिफ्टिंग की मांग, छात्रों ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
चुनाव आयोग का जिक्र कर अनिल विज बोले, 'जब हम विपक्ष में थे तो...'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget