एक्सप्लोरर

Rajasthan Oath Ceremony: बर्थडे पर भजनलाल शर्मा की ताजपोशी! 15 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

Rajasthan Oath Ceremony News: 15 दिसंबर को भजनलाल शर्मा का जन्मदिन है. राजस्थान में 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण का समारोह हो सकता है. राज्यपाल ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है.

Bhajanlal Sharma Oath Ceremony: भजनलाल शर्मा के एलान के साथ ही अब शपथ ग्रहण की बारी है. राजस्थान में 15 दिसंबर को शपथग्रहण समारोह हो सकता है. दिलचस्प ये है कि इसी दिन भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है. 15 दिसंबर 1968 को भरतपुर जिले में उनका जन्म हुआ था. बीजेपी ने भजनलाल शर्मा के नाम के एलान के साथ ही सभी को चौंका कर रख दिया. क्योंकि ये ऐसा नाम था जो कहीं भी रेस में नहीं था. खास बात ये भी है कि भजनलाल पहली बार सांगानेर से विधायक चुने गए हैं. वे पहली बार विधायक बने और सीधे सीएम की कुर्सी पर पहुंच गए. वो ब्राह्मण समाज से आते हैं.

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने कहा,‘‘मैं इतना विश्वास दिलाना चाहता हूं कि राजस्थान की यह जो टीम है... राजस्थान के जो हमारे सभी विधायक हैं... निश्चित रूप हमसे, भारतीय जनता पार्टी से जो राजस्थान की अपेक्षा है, हम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम राजस्थान का पूरी तरह से सर्वांगीण विकास निश्चित रूप से पूरा करेंगे. यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं.’’ 

Prem Chand Bairwa Profile: कौन हैं प्रेम चंद बैरवा, जो होंगे राजस्थान के नए उपमुख्यमंत्री

भजनलाल बीजेपी के प्रदेश महासचिव हैं. उनके पास राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस से जुड़े शर्मा जयपुर की सांगानेर सीट से पहली बार विधायक चुने गए हैं. वो जयपुर की सांगानेर सीट 48,081 वोटों के अंतर से जीते हैं. वह भरतपुर जिले का रहने वाले हैं. विधायक दल की बैठक से पहले एक ग्रुप फोटो खींची गई जिसमें वह आखिरी पंक्ति में खड़े थे. बैठक में शामिल होने आए केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने मीडिया को बताया कि विधायक दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा उपमुख्यमंत्री होंगे. वहीं वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे. बीजेपी ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
सीकर में किसानों का जेल भरो आंदोलन, सांसद अमराराम गिरफ्तार!
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
डूंगरपुर में किसानों, मजदूरों और छात्रों का जेल भरो आंदोलन, जानें क्या हैं मांगें?
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश
जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल, पुलिस से धक्का-मुक्की, महिला बेहोश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget