एक्सप्लोरर

Udaipur News: उदयपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट का विंटर शेड्यूल हुआ जारी, सितंबर में पिछले 12 साल का टूटा रिकॉर्ड

पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दीवाली को लेकर पर्यटक इंक्वायरी कर रहे हैं.

Udaipur News: राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर में एक साथ दो खुशखबरी आई है. यहां लगातार 5 माह से रिकॉर्ड तोड़ पर्यटकों के आने का सिलसिला सितंबर में भी जारी रहा. सितंबर में पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूटा है. 97700 घरेलू और 4413 विदेशी पर्यटक आए. इतना ही नहीं उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल जारी हो गया है.

जिसमें पहली बार गोवा के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी. इसके अलावा भी कई अन्य फ्लाइट शुरू की गई है जिसमें यात्रियों को काफी सुविधा होगी. इधर पर्यटकों की बात करें तो अक्टूबर में दो साल के इंतजार के बाद पर्यटकों की बहार आने वाली है जिसके लिए बुकिंग हो चुकी है और पर्यटक आना शुरू हो गए है.

उदयपुर से शिरड़ी जाना होगा आसान

विंटर शेड्यूल के तहत 5 शहरों के लिए 14 फ्लाइट शुरू होने जा रही है, जबकि समर शेड्यूल के तहत 6 शहरों के लिए 15 फ्लाइट संचालित की जा रही हैं. एयरपोर्ट डायरेक्टर नंदिता ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रोजाना भोपाल के लिए उड़ान भरेगी. इसकी तारीख की घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह 31 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच कभी भी शुरू हो सकती है.

उदयपुर-भोपाल, उदयपुर-औरंगाबाद और उदयपुर-गोवा के बीच एयर कनेक्टिविटी बहाल होने से पर्यटन और रफ्तार से बढ़ेगा. हालांकि सबसे ज्यादा फायदा गोवा की फ्लाइट शुरू होने से होगा, क्योंकि गोवा जाने वाले देशी-विदेशी पर्यटक आसानी से उदयपुर आ सकते है. इससे पर्यटकों का फुट फॉल बढ़ेगा. फिलहाल उदयपुर से जयपुर के लिए सुबह-शाम और अहमदाबाद के लिए भी फ्लाइट है. इतना ही नहीं औरंगाबाद की फ्लाइट होने से शिरडी जाने वाले भक्तों को सुविधा होगी.

अगस्त के मुकाबले कम लेकिन माहवार तुलना में ज्यादा पर्यटक

पर्यटकों के फुटफॉल की बात करे तो अगस्त की तुलना में पर्यटक सितंबर में कम आए क्योंकि उदयपुर में ज्यादातर पर्यटन गुजरात पर निर्भर है. सितंबर में नवरात्रि का त्योहार था जिसके कारण गुजराती पर्यटक रुक गए. इस कारण अगस्त के मुकाबले सितंबर में 44670 पर्यटक कम आए. हालांकि हर साल की तरह अक्टूबर में भी पर्यटक दिवाली के बाद आने को तैयार हैं, जिसके लिए बुकिंग भी हो चुकी है.

इसके चलते अक्टूबर में दो साल रुकने के बाद पर्यटक बाहर आने वाला है. पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि दीवाली को लेकर पर्यटक इंक्वायरी कर रहे हैं. अभी रिजॉर्ट के होटल लगभग बुक हो चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार सभी होटल रिजॉर्ट फुल हो जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः

Rajasthan News: इन्वेस्ट राजस्थान समिट को लेकर बीजेपी का तंज, सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ ने कही ये बात

Invest Rajasthan Summit 2022: 6 हस्तियों को मिला राजस्थान रत्न सम्मान, सीएम गहलोत बोले- निवेश के लिए राजस्थान आदर्श राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget