एक्सप्लोरर

Rajasthan News: कांग्रेस के 'बाहरी' नेताओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर छिड़ी जंग, ट्विटर पर वार-पलटवार

राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे. कांग्रेस द्वारा राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है. जिसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का ट्विटर पर वार शुरू हो गया.

Jaipur News: कांग्रेस द्वारा राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए अगले महीने होने जा रहे चुनाव में 'बाहरी' नेताओं को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर 'ट्विटर वॉर' शुरू हो गया है. इसमें मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कांग्रेस आलाकमान से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद लोढ़ा ने रविवार रात हैशटैग 'कांग्रेस संकल्प' के साथ ट्वीट किया, "कांग्रेस पार्टी को यह बताना चाहिए कि राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता/कार्यकर्ता को राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाने के क्या कारण हैं?"

10 जून को होगा चुनाव
राजस्थान की चार राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को चुनाव होंगे. कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को, जबकि बीजेपी ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवारी को टिकट दिया है. कांग्रेस के पूर्व नेता लोढ़ा को 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में किस्मत आजमाई और जीत भी दर्ज की. बीजेपी के मुखर नेता और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने लोढ़ा के ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए लिखा, "मेरे मित्र, सदन में आपने कहा था कि आप गांधी-नेहरू परिवार के गुलाम हैं और हमेशा गुलामी करना चाहते हैं. गुलाम को सवाल पूछने का हक किसने दिया? बाहरी लोगों को राज्यसभा चुनाव का टिकट देने का दर्द आपसे बेहतर कोई नहीं जान सकता, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने आपको हर बार टिकट से वंचित रखा है."

Bharatpur: दबंग से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, किया हाई वोल्टेज ड्रामा, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

पार्टी को करना चाहिए पुनर्विचार
लोढ़ा ने सोमवार को एक वीडियो बयान जारी कहा कि 'बाहरी' उम्मीदवारों के चयन से स्थानीय कार्यकर्ता नाउम्मीद हुए हैं और पार्टी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के तीनों उम्मीदवार प्रदेश के बाहर से चुने हैं. प्रत्याशी तय करना पार्टी का अधिकार है, लेकिन राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता को प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से राज्य के लोगों में गहरी निराशा है. कार्यकर्ता नाउम्मीद हुए हैं.

कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को दे मौका
लोढ़ा ने कहा, "मैं कांग्रेस पार्टी से गुजारिश करता हूं कि वह पुनर्विचार करे और राजस्थान के किसी भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता को राज्यसभा में जाने का मौका दे. ऐसा न करने पर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाओं को भारी आघात लगेगा."

बीजेपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
वहीं, मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा. प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में तीनों बाहरी उम्मीदवार उतारकर राजस्थान के बाशिंदों को आहत किया है. कांग्रेस के अंदर योग्य व्यक्तियों की कोई कदर नहीं है, जो पार्टी की मौजूदा हालात का प्रमुख कारण है."

राज्य में है राज्यसभा की 10 सीटें
राजस्थान से राज्यसभा की 10 सीटें हैं, जिन पर फिलहाल बीजेपी के सात और कांग्रेस के तीन सदस्य काबिज हैं. राजस्थान से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी शामिल हैं. इनमें से केवल डांगी ही राजस्थान के निवासी हैं. राज्यसभा की चार राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव 10 जून को होगा, क्योंकि बीजेपी के ओमप्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, राम कुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा हो रहा है. राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 मई है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच एक जून 2022 को होगी. वहीं, तीन जून 2022 तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. आवश्यक होने पर 10 जून को मतदान होगा.उल्लेखनीय है कि 200 सीटों वाली राजस्थान विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 108, बीजेपी के 71, 13 निर्दलीय, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, माकपा व भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: राजस्थान में शिक्षित बेरोजगार सिस्टम से जूझने को मजबूर, पेपर लीक ने मेहनत पर फेरा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर
अजमेर में पूर्व पार्षद की 5 करोड़ की संपत्ति ध्वस्त, ADA ने चलाया बुलडोजर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget