एक्सप्लोरर

Rajasthan: भीलवाड़ा केस पर घेरा तो मंत्री प्रताप खाचरियावास का बीजेपी को जवाब, 'एमपी और यूपी का हाल देखें'

Rajasthan Politics: राजस्थान के मंत्री प्रताप खाचरियावास और महेश शर्मा ने भीलवाड़ा केस में अपनी सरकार का बचाव करते हुए बीजेपी पर हमला किया और उसे यूपी और एमपी के आंकड़े गिनाए.

Bhilwara News: भीलवाड़ा (Bhilwara) में नाबालिग लड़की से गैंगरेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब इस मामले को लेकर राजस्थान में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने कानून-व्यवस्था को लेकर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार को घेरा है. वहीं, इस पर अब सीएम गहलोत के एक मंत्री ने बीजेपी को जवाब दिया है. मंत्री प्रताप खाचरियावास (Pratap Khachariyawas) ने कहा कि किसी अपराध को बीजेपी और कांग्रेस के बीच नहीं बांटा जा सकता.

प्रताप खाचरियावास ने कहा, ''भीलवाड़ा में जो घटना हुई, पूरा राजस्थान और सरकार दुखी है. इससे बड़ा पाप कोई नहीं हो सकता, उनको पकड़ कर लाइए, उनको कड़ी सजा दीजिए. वह किसी कीमत पर बच नहीं सकता. तुरंत प्रभाव से पकड़ने के लिए गंभीर रूप से काम हो रहा है. मुआवजे के लिए धरने पर बैठे लोगों से सरकार बात कर रही है.''

प्रताप खाचरियावास ने कहा- बीजेपी शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल
बीजेपी नेताओं द्वारा किए जा रहे हमले पर प्रताप खाचरियावास ने कहा, ''बीजेपी के नाटक को समझना होगा. अपराध को बीजेपी और कांग्रेस के बीच नहीं बाटा जा सकता. बीजेपी तो चाहती है कि अपराध होता रहे, ऐसी घटनाएं होती रहें. हमारे काम की कोई बात नहीं करे, हम अपराध को मुद्दा बनाते रहें. एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा घटनाएं  हो रही हैं. हत्या और बलात्कार के मामलों में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, हरियाणा बहुत ऊपर है. बीजेपी शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है. इनको वहां ध्यान देना चाहिए. राजस्थान को मुद्दा मत बनाइए, राजस्थान को मुद्दा नहीं बना सकते क्योंकि भारत सरकार के आंकड़े में बीजेपी शासित राज्य में अपराध ज्यादा है. राजस्थान में स्थिति अच्छी है.''

मणिपुर क्यों नहीं जाते बीजेपी सांसद- महेश जोशी
वहीं, एक अन्य मंत्री महेश जोशी ने मीडिया से कहा, ''सीएम अशोक गहलोत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ADG क्राइम को जांच के लिए वहां भेजा. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को पकड़ लिया. सीएम ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इन आरोपियों के खिलाफ तुरंत चालान पेश हो और कोशिश की जाए कि उन्हें जल्द से जल्द सजा करा सकें. भीलवाड़ा में बीजेपी सांसद आए, दूसरी जगहों पर बीजेपी के सांसद गए. मणिपुर में क्यों नहीं? मणिपुर से ज्यादा खतरनाक घटना पिछले कई सालों में नहीं हुई है...प्रधानमंत्री को चाहिए पूरे देश को एक समान समझें और एक समान रूप से कार्रवाई करें.''

नाबालिग के साथ हुई थी ऐसी दरिंदगी
 भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग का पहले गैंगरेप किया गया और फिर कोयला की भट्टी में उसे जला दिया गया. यह घटना  बुधवार रात हुई है.  नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उसकी छोटी बहन बकरियां लेकर घर से निकली थी. जब शाम तक घर नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई. परिवार ने बहुत ढूंढा लेकिन वह नहीं मिली. उन्होंने रात के 10 बजे गांव के बाहर कोयला बनाने की एक जली हुई भट्टी नजर आई. शक होने पर भट्टी के पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि वहां बहन के जूते मिले. 

ये भी पढ़ें-  Rajasthan Elections 2023: गंगापुर को जिला घोषित करने से होगा बीजेपी को नुकसान? आंकड़े कर रहे यह इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget