एक्सप्लोरर

Rajasthan: एक बार फिर राजस्थान आ रहे पीएम मोदी, इतनी सीटों पर बीजेपी की नजर, जानें- पूरा कार्यक्रम

PM Modi Rajasthan Visit: बीजेपी नेता राम लाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी का दौरा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर पड़ेगा.

PM Narendra Modi Ajmer Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार राजस्थान के दौरे पर आ रहे हैं. पीएम मोदी 31 मई को प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. हालांकि अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि अजमेर में बूथ लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा या फिर पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे.

दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी अजमेर दौरे पर हैं और वहां पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं. पीएम के कार्यक्रम को लेकर एक हफ्ते से कम का समय बचा है. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. एक बार शेखावटी में दौरे की चर्चा हुई लेकिन अब अजमेर में फाइनल हुआ है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. 

विधानसभा की कुल 8 सीटें 
वहीं पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी उत्साहित नजर है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि यहां पर दौरा होने से एक बेहतर राजनीतिक माहौल बनेगा. अजमेर जिले में विधानसभा की कुल 8 सीटें हैं, जिनमें से 5 बीजेपी के पास हैं और दो कांग्रेस के खाते में हैं. एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी थी. इस लिहाज से देखा जा रहा है कि बीजेपी इस बार यहां पर अपनी सीटों को सुरक्षित करने और कुछ सीटों पर दबाव बनाने की तैयारी में है. बीजेपी नेता राजेश गुर्जर का कहना है कि पिछली बार वर्ष 2018 के चुनाव में जिस पीएम ने यहां से चुनाव प्रचार किया था उसी दिन अचार संहिता राजस्थान में लगी थी. इस बार पीएम के दौरे से यहां पर उत्साह का माहौल है.  

वंदे भारत के बाद अब खुद पीएम 
बता दें राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन जो चलती है वह अजमेर से दिल्ली कैंट के लिए है. उस दौरान भी पीएम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. उसी दिन पीएम ने राजस्थान में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में संकेत दे दिया था. अजमेर से जोधपुर और उदयपुर तक पीएम यहां से विकास का संदेश देना चाहते हैं.

बीजेपी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है दौरा 
बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता राम लाल शर्मा का कहना है कि पीएम का दौरा चुनाव की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है. आने वाले दिनों में इसका असर पड़ेगा. साथ ही इस दौरे से हमारे पक्ष में चुनावी माहौल बनेगा.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर हमला, कहा- अब तो सरकारी दफ्तरों में भी मिल रहा है कालाधन

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अमित शाह के राजस्थान दौरे पर अशोक गहलोत का निशाना, 'सिर्फ सियासी रोटियां...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget