एक्सप्लोरर

Rajasthan News: बजरी से भरे डंपर को एसीपी ने रोका तो ड्राइवर ने की चढ़ाने की कोशिश, बाल-बाल बचे अधिकारी

Jodhpur Crime: राजस्थान के जोधपुर में अवैध खनन करने वाले माफिया के एक डंपर ड्राइवर ने एसीपी की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया. हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई.

Rajasthan News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में बजरी का अवैध खनन करने वाले माफिया बेखौफ आतंक फैला रहे हैं. बजरी माफियाओं में पुलिस का कोई डर खौफ नजर नहीं आ रहा है. अब बजरी माफिया पुलिस के ऊपर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं. इसकी बानगी बुधवार की सुबह नजर आई. अवैध खनन के जरिए बजरी से भरे डंपर को रोकने पर माफिया ने एसपी की गाड़ी पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया. हालांकि गनीमत रही कि गाड़ी का एयरबैग खुलने से एसीपी की जान बच गई. घटना के बाद आमजन में विश्वास और अपराधियों में खौफ का पुलिस का नारा देने वाली पुलिस की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं.

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ईस्ट के बोरानाडा एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि बुधवार को सालावास गांव में अवैध बजरी को लेकर कार्यवाही के लिए गए थे. सुबह 5:00 बजे बजरी से भरा डंपर यहां से निकलने पर उसे रुकने का इशारा किया था. लेकिन चालक डंपर को तेज रफ्तार से भगाकर ले गया. हमने भी डंपर का पीछा करना शुरू किया थोड़ा आगे चलते ही कच्चे रास्ते पर डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए. एसीपी की गाड़ी पीछे चल रही थी. गाड़ी के ड्राइवर ने ब्रेक लागये. डंपर ड्राइवर ने बेक लेकर 3-4 बार गाड़ी टक्कर मार दी. एयरबैग 

एयर बैग खुलने से एसपी की बची जान
जिससे गाड़ी के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि एयरबैग खुलने की वजह से उन्हें कोई चोट नहीं आई. इस घटना के बाद डंपर चालक डंपर को भगाकर ले गया. पुलिस ने डंपर चालक कानू देवासी के नामजद मामला दर्ज किया गया है. शहर में अवैध रूप से बजरी परिवहन कर निकलने वाले बजरी से भरे डंपर पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए नंबर भी नही लिखते है. कई बार हादसे होने के बाद नंबर नहीं लिखे होने की वजह से लोग डंपर की पहचान भी नहीं कर पाते है. एसपी की गाड़ी को डंपर से टक्कर मारने वाले डंपर पर भी नंबर नहीं लिखे हुए थे. इसके चलते उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है.

हाल ही में हुई थी गैंगवार
गौरतलब है कि अवैध बजरी खनन माफियाओं के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार गैंगवार व हिंसक घटनाएं हो चुकी है. पिछले साल सितंबर महीने में लूणी पुलिस थाना क्षेत्र के धुंधाड़ा निवासी ओमाराम की हत्या कर दी थी. वाहनों में सवार होकर आए 10 ज्यादा बदमाशों ने ओमाराम पर जानलेवा हमला किया था. जहां उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Watch: जयपुर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget