एक्सप्लोरर

Rajasthan: जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंचे JDA का बिश्नोई समाज ने किया विरोध, नाराज ग्रामीणों ने ऑफिस को घेरा

JDA Action: हाईकोर्ट के आदेश बाद अतिक्रमण हटाने पहुंचे जेडीएअधिकारियों को बिश्नोई समाज के विरोध के कारण लौटना पड़ा. जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया.

Jodhpur: राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर जिले (Jodhpur District) के बंबोर गांव के पास गोचर जमीन पर भू माफियाओं (Land Mafia) के द्वारा जमीन अतिक्रमण मामले में बिश्नोई समाज (Bishnoi Community) और स्थानीय ग्रामीण आमने- सामने हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जमीन गोचर (Gochar) है. जबकि बिश्नोई समाज की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये अमृता देवी उद्यान है. इस मामले में हाईकोर्ट (High Court) ने ग्रामीणों के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिसके बाद जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) अतिक्रमण हटाने मौके पर पहुंच गया. 

नाराज बिश्नोई समाज ने जेडीए अधिकारियों को कार्रवाई नहीं करने दी. वहीं जेडीए के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नाराज ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने जेडीए कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है. इस दौरान कुछ महिलाएं कार्यलय के पानी के टंकी पर चढ़ गई, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों महिलाओं को पानी की टंकी से नीचे उतारा. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेडीए कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया.  

कांग्रेस नेता दी जेडीए को चेतावनी

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी भी ग्रामीणों के पक्ष में जेडीए कार्यालय पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कि जब तक जेडीए जमीन खाली नहीं करायेगा हम यहां से नहीं हटेंगे. राजेंद्र चौधरी ने अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव या किसी अन्य कारण से जेडीए कार्रवाई नहीं कर रहा है. हालांकि उन्होंने आगे कहा कि जेडीए ने उस जमीन को जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया है.  

भूमाफिया बेशकीमती जमीन पर कर रहे कब्जा- अनुश्री पूनिया

केरु पंचायत समिति की प्रधान अनुश्री पूनिया पिछले 48 घंटे से भूख हड़ताल पर हैं. अनुश्री पुनिया ने आरोप लगाया कि जोधपुर पुलिस और प्रशासन दबाव में काम कर रहे हैं. हम चाहते हैं गोचर की जगह पर किसी तरह का अतिक्रमण नहीं रहे. उन्होंने कहा कि कुछ भूमाफिया बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं. महिलाओं को शौचालय तक नहीं जाने दिया जा रहा है, जब तक जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं होगी जब तक यह धरना जारी रहेगा.

तारबंदी और पौधे लगाकर जमीन कब्जाने की कोशिश- ग्रामीण

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र की पुनियो की प्याऊ के पास गोचर जमीन का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. जेडीए कार्यालय के बाहर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण प्रदर्शन करने पहुंचे, इस दौरान ग्रामीण विस्तार गैस की टंकी, खाने पीने का सामान के साथ प्रदर्शन करने जेडीए कार्यलय पहुंचे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग तारबंदी करके थोड़े पौधे लगाकर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं. जेडीए जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवा कर अपने पजेशन में ले तभी हम धरना खत्म करेंगे. 

ये भी पढ़ें: Udaipur: उदयपुर में रिश्ता शर्मसार, 11 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget