एक्सप्लोरर

Computer Teacher Recruitment: राजस्थान में पहली बार 10,357 पदों के लिए कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों ने जताई खुशी

Rajasthan News: राजस्थान में पहली बार 10,357 पदों के लिए कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो गई. कल वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा होगी.

Rajasthan Computer Teacher Recruitment 2022: राजस्थान सरकार (Govt of Rajasthan) पहली बार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती परीक्षा (Computer Teacher Recruitment Exam) करवा रही है. 18 जून को कंप्यूटर शिक्षक अनुदेशक भर्ती परीक्षा (Computer Teacher Instructor Recruitment Exam) का आयोजन हुआ. 19 जून को वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा (Senior Computer Instructor Recruitment Exam) का आयोजन होगा. परीक्षा के लिए प्रदेश के सातों संभागों में 668 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कुल 10,357 पदों पर कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जानी है, जिसमें 9 हजार 862 पदों पर कंप्यूटर अनुदेशक और 295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक रखे जाएंगे.  

परीक्षा अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर कराई जा रही है. परीक्षा में नकल गिरोहों के खिलाफ राज्य सरकार काफी सतर्क है. जयपुर में 30,561 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं तो वहीं कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए 2,21,562 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. सबसे ज्यादा उदयपुर में 117 परीक्षा केंद्र हैं. चंद्रपुर में 33,414 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं.

आज ऐसे हुई परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board) की ओर से आज कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई. पहली पारी की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक हुई. वहीं, दूसरी पारी परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित हुई. परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक परीक्षार्थियों को कड़ी जांच के बाद केंद्रों में प्रवेश दिया गया.

यह भी पढ़ें- Beawar News: ब्यावर में सत्ता की इस कुर्सी का अनोखा है इतिहास, आज तक कोई सभापति पूरा नहीं कर सका पांच साल का कार्यकाल

परीक्षार्थियों ने यह कहा

कंप्यूटर भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है. परीक्षार्थियों का कहना है कि वे 3-4 साल से इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे. परीक्षार्थियों ने कहा कि शिक्षक बनने की योग्यता संबंधी कोर्स उन्होंने कर रखे थे लेकिन नियमित भर्ती का इंतजार लंबा हो गया था. सरकार ने पहले संविदा पर यह भर्ती निकाली थी लेकिन संघर्ष के बाद बेरोजगारों को जीत मिली और भर्ती नियमित हुई. परीक्षार्थियों का कहना है कि वे उम्मीद कर रहे हैं यह भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न होगी.

यह भी पढ़ें- Bundi News: अघोषित बिजली कटौती से पीने का भी पानी नहीं भर पा रहे लोग, विभागों के कर्मचारी दे रहे ये दलीलें

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget