एक्सप्लोरर
Rajasthan News: कोटा में भड़काऊ भाषण देकर फंसे हैदराबाद के विधायक टी. राजा सिंह, पुलिस ने किया केस दर्ज
Kota News: टी. राजा सिंह के भड़काऊ भाषण को लेकर पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. विधायक ने महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया था.

टी. राजा सिंह
Source : Raja Singh Twitter- @TigerRajaSingh
Rajasthan News: कोटा (Kota) में भड़काऊ भाषण देकर हैदराबाद (Hyderabad) के विधायक टी. राजा सिंह (T.Raja Singh) मुश्किल में फंस गए हैं. उनके भड़काऊ भाषण को लेकर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है. विधायक ने महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में भड़काऊ भाषण दिया था. पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153 ए और 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- राष्ट्रपति ही करें नए संसद भवन का उद्घाटन, अगर ऐसा नहीं होता है तो...
और पढ़ें



















