एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ बजट सत्र, आज से विधानसभा में होगी तीखी बहस

राजस्थान विधानसभा में कल राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरूआत हो गई. वहीं आज से विधानसभा में तीखी बहस शुरू होगी.

Budget Session in Rajasthan: 15वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के बाद शुरुआत हो चुकी है और अब आज से यानी गुरुवार से तीखी बहस की शुरुआत होगी. बड़ी बात यह है कि राजस्थान की राजनीति में अहम माने जाने वाले मेवाड़ के 6 भाजपा विधायकों ने जन मुद्दों पर 162 प्रश्न दागे हैं. जिसमें भर्ती परीक्षा, खेल मैदान, पानी, बिजली, एमएलएसयू कुलपति विवाद सहित अन्य मुद्दों पर प्रश्न है. नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने 25 प्रश्न पूछे हैं.

उदयपुर ग्रामीण विधायक ने लगाए हैं 55 सवाल
उदयपुर से सर्वाधिक 55 सवाल उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने लगाए हैं. मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने 10 सवाल, झाड़ोल विधायक बाबूलाल खराड़ी ने 12 सवाल और सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ने 24 सवाल लगाए हैं. वल्लभनगर कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत, खेरवाड़ा कांग्रेस विधायक दयाराम परमार और भाजपा गोगुंदा विधायक प्रताप भील ने कोई भी सवाल नहीं लगाया है. धरियावद उपचुनाव में जीते कांग्रेस विधायक नगराज मीणा ने भी कोई सवाल नहीं लगाया है.

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने 36 प्रश्न लगाए हैं
नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की मांग, सुविवि कुलपति प्रो. अमेरिका सिंह के खिलाफ विधानसभा में कई प्रश्न लगाए हैं. कुलपति की यूनिवर्सिटी में नियुक्ति से लेकर कुलपति के यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के साथ हुए विवादों से जुड़े कई प्रश्न लगाए हैं. इसके अलावा आयड़ विकास, पशु चिकित्सकों के स्वीकृत पदों आदि से जुड़े प्रश्न किए.

विधायकों ने बजट सत्र के लिए लगाए हैं यह सवाल
-उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने क्षेत्र में नई पुलिस चौकी, शहर के हाथीपोल थाने में डीएसपी ऑफिस, आरपीएससी एवं आरएसएमएसएसबी द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाएं उदयपुर में रिक्त शिक्षकों के पद, उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत में सीवरेज का पानी, उदयपुर ग्रामीण क्षेत्र में चोरी के प्रकरण, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने से जुड़े आदि प्रश्न लगाए हैं. 

-विधायक अमृतलाल मीणा में डीएमएफटी में जमा राशि, कृषि ऋण में देरी, प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया गया वेट, पंचायत समितियों के माध्यम से नरेगा कार्य, जनता को पेयजल उपलब्ध, प्रदेश की पंचायत समितियों में खेल मैदान का निर्माण, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति से जुड़े सवाल किए.

- विधायक बाबूलाल खराड़ी ने शिक्षाकर्मी एवं पैराटीचर्स की मांगों, कोटड़ा के लिए बजट घोषणा, 250 की आबादी के गांवों को डामर सड़क से जोड़ने, मां-बाड़ी, कोटड़ा कृषि मंडी के काम, विद्यालय भवनों की मरम्मत, जनजाति व्यक्तियों के आत्मरक्षा के लिए हथियार टोपीदार बंदूकों के लाइसेंस नवीनीकरण से संबंधित आदि सवाल किए हैं.

- राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने रोजगार गारंटी योजना, पेयजल आपूर्ति, खेल ग्राउंड बनाने, सड़क सुरक्षा में खर्च बजट, शराब से संबंधित प्रश्न किए हैं.

- मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने साइबर ठगी, राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने, जनता क्लीनिक खोलने, पहाड़ियों की अवैध कटाई से संबंधित प्रश्न किए हैं.

 यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: कोविड के मामलों में आई 42 प्रतिशत तक की कमी, मृत्यु दर में भी हुआ सुधार, जानें आंकड़े

Rajasthan News: जीभ के नीचे लाखों रुपये का सोना छुपाकर दुबई से आया तस्कर, जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget