एक्सप्लोरर

Election 2023: आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रभारी ने बताया असली और नकली केजरीवाल में अंतर? बोले- ‘लोग सब…’

Rajasthan: राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले हम लोगों ने मेंबरशिप ड्राइव चलाई थी, जिसका परिणाम है कि कुछ ही दिनों में चार लाख लोग जुड़ गए हैं.

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान की विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दल जुट गए हैं. पिछले कई सालों से राजस्थान की सत्ता बीजेपी और कांग्रेस के पास रही है, ऐसे में इस बार आम आदमी पार्टी चुनौती देने के लिए पूरी तैयारी में है. आप ने इसके लिए अपने रणनीतिकार नेताओं को मैदान में उतार दिया है. आप के ये नेता प्रदेश के दौरे कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने एबीपी से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने तमाम पहलुओं पर चर्चा की. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा. 

आप नेता विनय मिश्रा ने कहा, "राजस्थान में आप की चुनौती केवल बीजेपी से है न कि कांग्रेस से है. हमारी लड़ाई जनता को बेहतर सुविधाएं दिलाने की है. उन्होंने यह भी बताया कि 13 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जयपुर में एक विशाल जनसभा होने वाली है. इसके लिए पार्टी तैयार है. इसके ठीक बाद पार्टी के संगठन की विधिवत घोषणा हो जाएगी." राजस्थान में आप किस मॉडल को अपनाएगी इसपर उनका कहना है कि सकारात्मक राजनीति के जरिये पार्टी यहां पर मजबूती से काम करेगी. यहां पर सीएम का चेहरा कौन होगा इसपर कोई तैयारी अभी नहीं है.

'दिल्ली का मॉडल करेंगे लागू'
विनय मिश्रा ने बताया कि अन्ना आंदोलन के दौरान दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा लोग जुड़े थे वो राजस्थान के थे. तो यहां हमारी टीम एकदम तैयार है. राजस्थान में पिछले एक साल से काम कर रहा हूं. यहां भी बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं. मिश्रा का कहना है कि राजस्थान में लोग दिल्ली के मॉडल से खुश हैं. यहां सभी चाहते हैं कि दिल्ली का मॉडल लागू किया जाए. यहां तो लोग चाहते हैं कि आप चुनाव लड़े. मिश्रा ने कहा कि हमारा सबसे पहला टार्गेट है कि 13 मार्च को अरविंद केजरीवाल आ रहे हैं उनके कार्यक्रम को सफल बनाना है. उसके बाद 22-23 मार्च तक संगठन की घोषणा कर दी जाएगी. हमारा संगठन बिलकुल तैयार है. 

'चार लाख लोग जुड़ गए'
विनय मिश्रा ने इंटरव्यू के दौरान आगे बताया कि अभी कुछ दिन पहले हम लोगों ने मेंबरशिप ड्राइव चलाई थी, जिसका परिणाम है कि कुछ ही दिनों में चार लाख लोग जुड़ गए हैं. बिना पुश किए जब इतने लोग जुड़ रहे हैं तो आगे तो बहुत लोग जुड़ने को तैयार हैं. हमारा संगठन बड़ा बनेगा केवल प्रदेश स्तर पर ही नहीं बल्कि ब्लॉक और सर्कल लेवर तक संगठन की घोषणा होगी. सर्कल लेवल का मतलब होता है कि पांच गांव पर एक पदाधिकार. उसके बाद हम गांव तक संगठन खड़ा कर देंगे. मई महीने के बाद पूरे राजस्थान में आप का संगठन दिखेगा.

'कांग्रेस इतिहास बन गई है'
विनय मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी इतिहास बन गई है. आज कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने की न तो इच्छाशक्ति दिख रही है और न ही कोई उत्साह दिख रहा है. गुजरात में भी यही देखने को मिला. वहां भी कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. चुनाव फ्रंट पर आकर लड़ना होता है न कि इंटरनल होकर. तो कांग्रेस अब इतिहास के पन्नों में दफन हो जाएगी. आने वाले समय में अगर बीजेपी को कोई टक्कर दे सकता है तो वो है आप पार्टी. यहां बीजेपी को कोई हरा रहा है तो आप है. दिल्ली, गुजरात, पंजाब, गोवा इसके बड़े उदाहरण हैं. बीजेपी आम आदमी पार्टी से डर रही है."

क्या रणनीति होगी?
विनय मिश्रा ने आगे कहा कि राजस्थान में आप सकारात्मक राजनीति से आगे बढ़ेगी. अच्छे लोगों को हम जोड़ रहे हैं. हम अच्छी राजनीति करना चाहते हैं. अच्छा स्कूल, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था देना चाहते हैं. हम नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले लोगों को तैयार कर रहे हैं. राजस्थान में चुनाव में बीजेपी और आप में लड़ाई होगी. कांग्रेस परिवारवाद में फंसी हुई है. आप पेपर लीक को मुद्दा बनाएगी. कांग्रेस में सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ाई चल रही है. जनता यहां पर असली और डुप्लीकेट केजरीवाल को जानती है. यहां की जनता केवल अरविंद केजरीवाल जानती है. हमारे लिए पार्टी नहीं बल्कि देश महत्वपूर्ण है. समय आने पर जनता असली केजरीवाल की ही जीत के लिए वोट करेगी.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2023: सदन में उप नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अधिवक्ता हत्याकांड का मुद्दा, सरकार से की ये मांग

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget