एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गहलोत सरकार में पॉक्सो के तहत दर्ज हुए 5793 मामले, मगर सजा सिर्फ 129 में, जानिए कारण

विधानसभा से महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है. प्रदेश में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पॉक्सो के तहत 5793 मामले दर्ज हुए लेकिन सजा सिर्फ 129 मामलों में हुई है.

Rajasthan: इंटरनेशनल महिला दिवस पर विधानसभा से महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई  है. प्रदेश में मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पॉक्सो के तहत 5793 मामले दर्ज हुए लेकिन सजा सिर्फ 129 मामलों में हुई है. प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के सवाल पर गृह विभाग की ओर से संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने यह जानकारी दी. नेता प्रतिपक्ष ने छोटी बच्चियों से रेप के आरोपियों को सजा का प्रतिशत कम होने पर सवाल उठाए.

उन्होंने पूछा कि पॉक्सो एक्ट के तहत चालान पेश करने की समय सीमा क्या है? क्या दर्ज मामलों में तय समय में चालान पेश हो रहे हैं? संसदीय कार्यमंत्री धारीवाल ने कहा- पॉक्सो अदालतें 54 ही हैं. इनकी संख्या बढ़ेगी तो दोषियों को सजा दिलाने में तेजी आ सकती है. राजस्थान पब्लिक सेफ्टी बिल तैयार हो चुका है. इसे शीघ्र लाएंगे. यह पास होने के बाद नोटिफाई एरिया में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में पैनिक बटन लगाना अनिवार्य होगा.

50 से ज्यादा कोर्ट फिर भी बस 129 आरोपियों को सजा
कटारिया ने पूरक प्रश्न करते हुए पूछा- प्रदेश में पॉक्सो एक्ट की 50 से ज्यादा कोर्ट हैं, फिर भी अब तक सिर्फ 129 आरोपियों को सजा हुई, पूरा सिस्टम कर क्या रहा है? बच्चियों से अपराध को कंट्रोल करने का एकमात्र उपाय है- केस ऑफिसर स्कीम में सजा दिलाने की तत्परता दिखाएं. कटारिया ने पुलिस की कार्यप्रणाली और जांच में देर पर सवाल उठाए. कहा 3 साल में रोज औसतन 5 बच्चियों से रेप हो रहा है.

पॉक्सो के बढ़ते मामलों के लिए धारीवाल ने सोशल मीडिया को भी जिम्मेदार बताया। बोले- युवकों में अमानवीय प्रवृत्ति जिस तरह घर कर रही है, गंभीर चिंतन का विषय है. सोशल मीडिया पर बेरोकटोक परोसी जा रही अश्लील सामग्री मुख्य कारण है. इससे ऐसी घटनाओं को बढ़ावा मिलता है. बच्चियों से रेप के दोषियों को सजा दिलाने के साथ ऐसी घटनाओं की रोकथाम के भी उपाय किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: कांग्रेस नेता दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर निशाना साधते हुए दे दी चेतावनी, वसुंधरा की तारीफ में कही ये बात

Rajasthan Weather Forecast: राजस्थान में हुई जोरदार बारिश और जमकर गिरे ओले, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget