एक्सप्लोरर

राजस्थान को मिला नया राज्यपाल, राष्ट्रपति ने इस नेता की नियुक्ति की

Rajasthan Governor: राष्ट्रपति ने कलराज मिश्र की जगह पर हरिभाऊ बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है. कलराज मिश्र 9 सितंबर 2019 से राजस्थान के राज्यपाल थे.

Rajasthan New Governor: हरिभाऊ किसानराव बागड़े को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है. वो कलराज मिश्र की जगह लेंगे. मिश्र का बतौर राज्यपाल पांच साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है. राष्ट्रपति भवन ने शनिवार (27 जुलाई) की रात को बताया कि ये नियुक्ति उनके संबंधित कार्यालय का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी. हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

कौन हैं हरिभाऊ किसानराव बागड़े?
हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र विधानसभा के 2014 से लेकर 2019 तक अध्यक्ष रह चुके हैं. इससे पहले हरिभाऊ किसानराव बागड़े महाराष्ट्र की विभिन्न सरकारों में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री, होर्टीकल्चर, रोजगार गारंटी मंत्री भी रह चुके हैं.

बीजेपी नेता रहे हरिभाऊ किसानराव बागड़े औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. हरिभाऊ 1985 में पहली बार विधायक चुने गए थे. बता दें हरिभाऊ किसानराव बागड़े अगले महीने अगस्त में 79 साल के हो जाएंगे.

इन नेताओं को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी
राज्यपाल की नई नियुक्तियों में राजस्थान बीजेपी के दिग्गज नेता रहे गुलाबचंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है. कटारिया अब तक असम के राज्यपाल थे. उन्हें पंजाब के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासक की भी जिम्मेदारी दी गई है. इसके साथ ही राजस्थान के ही बीजेपी नेता ओमप्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

कितने साल का होता राज्यपाल का कार्यकाल?
संविधान के नियमों के मुताबिक राज्यपाल का पद अधिकतम पांच साल का होता है, लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें पद से हटाना जरूरी नहीं है. अनुच्छेद 156 के अनुसार राज्यपाल अपने पद ग्रहण करने की तारीख से पांच साल की अवधि तक पद पर रहेगा.

हालांकि, राज्यपाल अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी तब तक उस पद पर रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है. यानी जब तक नए राज्यपाल की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक मौजूदा राज्यपाल कार्यरत रहने के नियम हैं.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में आम बजट पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बड़ा दावा, जानिए क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget