एक्सप्लोरर

Rajasthan News: नासिर-जुनैद हत्याकांड में राजस्थान पुलिस का बड़ा बयान, कहा- 'मोनू मानेसर को क्लीन चिट...'

Rajasthan: पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने कहा कि जांच में सहयोग के मुद्दे पर हरियाणा पुलिस पर आरोप नहीं लगाना चाहेंगे क्योंकि मुख्य मुद्दा खुफिया सूचना (इंटेलिजेंस) से जुड़ा है.

राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) उमेश मिश्रा ने सोमवार को कहा कि नासिर-जुनैद हत्याकांड की जांच में मोनू मानेसर की प्रत्यक्ष संलिप्तता नहीं पाई गई है. हालांकि, राजस्थान पुलिस ने इस मामले में उसे 'क्लीन चिट' नहीं दी है और डीजीपी ने कहा कि अपराध की पृष्ठभूमि में उसकी भूमिका की जांच चल रही है.

डीजीपी मिश्रा ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जो लोग घटना में सीधे तौर पर शामिल थे... मौके पर मौजूद थे ...उनमें वो (मोनू) नहीं है... दूसरा .. उसकी पृष्ठभूमि की जांच जारी है.’’

उन्होंने कहा कि वह मामले की जांच में सहयोग के मुद्दे पर हरियाणा पुलिस पर आरोप नहीं लगाना चाहेंगे क्योंकि मुख्य मुद्दा खुफिया सूचना (इंटेलिजेंस) से जुड़ा है.

मिश्रा ने कहा,‘‘हम यह नहीं कह सकते कि हरियाणा पुलिस कितना सहयोग कर रही है या नहीं कर रही. कई चीजें सार्वजनिक तौर पर नहीं कही जा सकती; लेकिन वह (मोनू) अभी तक हमारे सामने नहीं आया है, उपस्थित नहीं हुआ है. बाकी अपराधियों के बारे में हमने हरियाणा पुलिस से आग्रह किया है.’’

उन्होंने कहा,‘‘ मैं हरियाणा पुलिस पर कोई भी आरोप नहीं लगाना चाहूंगा. हमारा पेशेवर रुख है. हम उनसे मदद मांगते हैं... इसमें मुख्य मुद्दा खुफिया सूचना का है. अगर यह होगा तो वह पकड़ा जाएगा.’’

राजस्थान पुलिस की ओर से सोमवार रात 'एक्स' पर लिखा गया,‘‘यह स्पष्ट किया जाता है कि नासिर-जुनैद हत्याकांड में पुलिस महानिदेशक और राजस्थान पुलिस ने मोनू मानेसर को कोई क्लीन चिट नहीं दी है.’’ इसके अनुसार,‘‘मोनू इस मामले की प्राथमिकी (एफआईआर) में आरोपी के रूप में शामिल है. साजिश रचने और जघन्य अपराध को 'उकसाने' में उनकी भूमिका की जांच चल रही है.’’

भरतपुर के जुनैद (35) और नासिर (27) के जले हुए शव 16 फरवरी को हरियाणा के भिवानी जिले में एक वाहन के अंदर पाए गए थे. परिजनों का आरोप था कि इन दोनों का बजरंग दल के सदस्यों द्वारा अपहरण कर, उनके साथ मारपीट के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी.

हालांकि संगठन ने इस आरोप को खारिज किया. एफएसएल रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि जले हुए शव जुनैद और नासिर के थे और जिस वाहन से उनका अपहरण किया गया था उसमें मिले खून के धब्बे भी मेल खाते थे. प्राथमिकी में मोनू मानेसर समेत कुल 21 आरोपियों को नामजद किया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगने से गरमाई राजनीति, राजेंद्र राठौड़ और हनुमान बेनीवाल ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
कोटा: सूने मकान में घुसे 4 नकाबपोश चोर, पड़ोसी के जागने से भागे
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
राजस्थान में अगली सरकार किसकी? अशोक गहलोत का बड़ा दावा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन
'मौत का सामान...', स्कॉर्पियो को 20 फीट हवा में लटकाकर प्रदर्शन

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget