एक्सप्लोरर

मानसून के साथ राजस्थान में मलेरिया और डेंगू की एंट्री, क्या है बाड़मेर और जैसलमेर की स्थिति?

Malaria Case in Rajasthan: मानसून शुरू होते ही मौसमी बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है. राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है. स्वास्थ्य विभाग मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अलर्ट मोड पर है.

Rajasthan Malaria Risk: राजस्थान में मानसून की आमद हो चुकी है. मानसून की बारिश के बाद मौसमी बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है. खासकर ग्रामीण क्षेत्र में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. 

अस्पताल में भी बुखार और मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है. मौसमी बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है.

मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
इसी क्रम में सहायक निदेशक मलेरिया डॉक्टर मुस्ताक खान और मलेरिया कंसलटेंट मूल्यांकन अधिकारी चयन रूप सोनी बाड़मेर पहुंचे. उन्होंने शिव इलाके में मलेरिया के मामलों का निरीक्षण किया. इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉक्टर पीसी दीपन भी साथ मौजूद रहे.

अधिकारियों ने मौसमी बीमारियों से बचाव और नियंत्रण को लेकर जिले में शिव, कोटडा, गड़ा, हेम सिंह की ढाणी, लखानी की ढाणी में मलेरिया प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया. उन्होंने पानी के टैंकों, एंटी लार्वा गतिविधियों को लेकर जागरूक किया. 

जांच का दायरा बढ़ाने का निर्देश
इस दौरान सहायक निदेशक मुस्ताक खान ने प्रभावित क्षेत्र से अधिक से अधिक ब्लड स्लाइड लेने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने मौसमी बीमारियों को लेकर खंड मुख्यालय में खंड स्तरीय अधिकारियों के कार्मिकों के साथ बैठक की. 

संबंधित अधिकारियों ने निर्देश देते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से मौसमी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे स्थिति में जांच उपचार और रोकथाम सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं की पूरा इंतजाम होना चाहिए. उन्होंने खंड स्तर पर मौसम विभाग की स्थिति की जानकारी ली. मौसमी बीमारियों की रोकथाम के नियंत्रण के संबंध में निर्देश दिए. 

बारिश से पहले बढ़े मलेरिया केस
उन्होंने कहा कि ऐसे स्थान जहां मौसम बीमारियां पैर पसार रही हैं, वहां स्थिति नियंत्रण में आने तक नियमित रूप से गतिविधि की जारी रखी जाए. मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मौसम बीमारियों के पॉजिटिव केस पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र में गतिविधियां करवाने का प्लान सुनिश्चित किया जाए.

मलेरिया के मामले बाड़मेर जिले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं. यहां पर प्रतिदिन नए केस सामने आ रहे हैं. अभी बारिश का सीजन शुरू हुआ है. इससे पहले ही मलेरिया का फैलाव तेज हो गया है. 

मौसमी बीमारियों में ये जिले हैं टॉप पर
बाड़मेर जिले में मलेरिया के 2 जुलाई तक कुल 97 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं. यह आंकड़ा पूरे राज्य के किसी एक जिले में अब तक का सबसे अधिक है. वहीं दूसरे स्थान पर जैसलमेर है, जहां पर 62 केस मिल चुके हैं.

रोकथाम के लिए नहीं हो रही गतिविधि
बता दें, पिछले सीजन में बाड़मेर में मलेरिया का कहर देखने को मिला था. इस साल भी जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में रोकथाम को लेकर आदर्श स्तर पर गतिविधियां दिख रही हैं. 

इससे पहले करीब चार-पांच दिन पहले डिप्टी सीएमएचओ ने जिला कलेक्टर के निर्देश पर मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जारी गतिविधियों के भौतिक सत्यापन को लेकर ब्लॉक में निरीक्षण किया गया था. मौके पर उन्हें बीसीएमओ की ओर से दी गई रिपोर्ट में क्षेत्र में छिड़काव की जानकारी जरूर मिली है. 

ये रिपोर्ट: कोटा में यूथ कांग्रेस ने पेपर लीक मामले को लेकर किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
राजस्थान: मॉनसून सत्र के पहले दिन हंगामा, विधानसभा के गेट पर चढ़े कांग्रेसी
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget