एक्सप्लोरर

Jodhpur News: अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चौपट होने से ऑटो चालक परेशान, पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार

Rajasthan News: बता दें कि कीर्तिनगर में शनिवार को अवैध रूप से सिलेंडर रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया था, जिसके बाद प्रशासन अवैध रिफिलिंग करने वालों पर नकेल कस रहा है.

Rajasthan News: जोधपुर (Jodhpur) के कीर्तिनगर (kirtinagar) में शनिवार को हुए हृदय विदारक हादसे में पांच लोगों की मौत पर प्रशासन अब सर्तक होता दिख रहा है. अवैध रूप से गैस रिफिलिंग (Illegal Gas Refilling) करने वालों पर नकेल कसी जा रही है. प्रशासन की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले कई लोग तो अंडरग्राउंड हो गए हैं. अवैध दुकानों के बंद होने से अब एलपीजी से संचालित ऑटो एवं अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो चालकों के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है. घंटों लाइन में लग कर भी गाड़ियों में गैस नहीं भरी जा रही है. पेट्रोल पंपों पर ऑटो की एक किलोमीटर लंबी कतारें लगी हुई हैं.

जोधपुर में एलपीजी से चलने वाले 7 से 8 हजार ऑटो
बता तें कि जोधपुर शहर में एलपीजी गैस से चलने वाले करीब 7 से 8 हजार ऑटो हैं जबकि शहर में सिर्फ 1 पंप चालू है. डीजल शेड रोड पर आज सुबह से ही गैस चालित ऑटो की लंबी कतार देखी गई. ऑटो चालक गाड़ियों में गैस भरवाने के लिए आतुर देखे गए, मगर यहां पेट्रोल पंप पर एलपीजी का स्टॉक ही खत्म हो गया. इससे पता चलता है कि शहर में गैस का अवैध कारोबार किस कदर फैला हुआ है.

हजारों लीटर खपत बढ़ी
जानकारी के अनुसार अवैध कारोबार के बंद होने के बाद एक पंप पर ही करीब तीन हजार लीटर खपत बढ़ गई है. यानि अब तक इतने लोग अवैध रूप से अपने ऑटो में घरेलू गैस भरवा रहे थे. बता दें कि कीर्तिनगर में शनिवार को अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करने के दौरान आग लगने व धमाके होने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग झुलस गए थे, इसके बाद पुलिस ने अवैध रिफिलिंग के खिलाफ शहर में अभियान छेड़ दिया. ऐसे में अवैध रिफिलिंग करने वाले सारे लोग अपना कारोबार बंद कर बैठ गए. इस कारण सारा दबाव एलपीजी पंप पर बढ़ गया. दोपहर तक ऑटो चालकों की लंबी कतारें पेट्रोल पंप पर नजर आईं. एलपीजी खत्म होने से जिनमें से कई लोगों को एलपीजी नहीं मिली.

ऑटो चालकों के सामने मंडराया रोजी रोटी का संकट
वहीं, ऑटो रिक्शा मालिकों का कहना है कि पहले एलपीजी से चलने वाले ऑटो रिक्शा बेचे गए, सरकार ने कोई प्रबंध नहीं किया अब हमारे सामने संकट आ गया है. ना तो स्कूल की बंदी छोड़ पा रहे हैं और ना ही कुछ काम कर पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम घंटों लाइन में खड़े होकर गैस भरवाने की जुगत में लगे हुए हैं. सरकार को इस ओर कदम उठाना चाहिए क्योंकि हमारी रोजी-रोटी पर संकट आ गया है. यदि संकट का समाधान नहीं हुआ तो यह दिवाली हमारी काली हो जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: धौलपुर के जिला अस्पताल में जमकर हंगामा, कंपाउंडर ने महिला को कमरे में ले जाकर किया 'गलत काम'

Rajasthan Politics: सीएम की रेस में खुद को बेहतर बता रहे राजे-पूनिया, इशारों-इशारों में एक दूसरे के लिए कही ये बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget