एक्सप्लोरर

Rajasthan: सर्दी-गर्मी और बरसात में ढाल बनेगी छांव, बूंदी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रमवीरों के बांटे छाते

Bundi News: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने बूंदी में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले श्रमवीरों के लिए बड़ा छाता भेंट किया. छाया मिली तो श्रमवीरों के चेहरों पर राहत के भाव साफ नजर आए.

Rajasthan Lok Sabha Speaker Om Birla in Bundi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) की प्रेरणा से सामाजिक प्रकल्प का संचालन अब बूंदी (Bundi) में भी होगा. सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने यहां केएन चौराहे पर इस प्रकल्प का शुभारंभ किया. बिरला ने सड़क किनारे जूते-चप्पल सुधारने वाले श्रमवीरों को बड़ा छाता (Umbrella) भेंटकर प्रकल्प की शुरूआत की. बिरला के आह्वान पर अब सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से श्रमवीरों को ये छाते उपलब्ध कराए जाएंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि कोरोना के बाद अब हालात सामान्य जरूर हुए हैं लेकिन समाज के कमजोर वर्ग को अभी भी हमारे संबल की आवश्यकता है. बिरला ने श्रमवीरों को आश्वस्त किया कि यदि भविष्य में भी सहायता की आवश्यकता होगी तो वो मदद जरूर करेंगे. 

समस्याओं का त्वरित समाधान हो
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो, इस भीषण गर्मी में किसी को परेशानी नहीं रहे. इसके तहत उन्होंने सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले श्रमवीरों के लिए बड़ा छाता भेंट किया. सर्दी-गर्मी और बरसात के दौरान श्रमवीरों के लिए ये छाता अब ढाल बनेगा. जब सड़क किनारे बैठकर काम कर रहे लोगों को छाता मिला तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. 


Rajasthan: सर्दी-गर्मी और बरसात में ढाल बनेगी छांव, बूंदी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रमवीरों के बांटे छाते
 
तपन से मिलेगी राहत, मिलेगी छांव
अपने परिवार के लालन-पालन के लिए तपती दोपहरी में बैठकर रोजगार करने वाले श्रमवीरों को शीतल छांव से राहत मिलेगी साथ ही बरसात और सर्दी के मौसम में भी ये छाता श्रमवीरों की ढाल बनेगा. सोमवार को जब यहां करीब 45 डिग्री के तापमान में अचानक छाते से शीतल छाया मिली तो श्रमवीरों के चेहरों पर राहत के भाव साफ नजर आए. उन्होंने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष बिरला का आभार व्यक्त किया.


Rajasthan: सर्दी-गर्मी और बरसात में ढाल बनेगी छांव, बूंदी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रमवीरों के बांटे छाते

स्वास्थ्य पर पड़ता है विपरीत असर
झुलसा देने वाली इस भीषण गर्मी में जब आमजन घर से निकलने से भी परहेज करते है ऐसे में अपना रोजगार चलाने के लिए श्रमवीरों को विपरीत परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर होता है. इस कारण रोज खाने-कमाने वाले श्रमवीरों का रोजगार तो प्रभावित होता ही है साथ ही उन्हें आर्थिक तंगी से भी जूझना पड़ता है. बूंदी में ये सभी श्रमिक खुले में ही आपने काम करते हैं लेकिन अब छतरी के नीचे राहत मिलेगी. लोकसभा अध्यक्ष ने शहर भर में घूमकर श्रमिकों को छतरी बांटी और उन्हें छांव मुहैया करवाई. 

ये भी पढ़ें:

Rajasthan News: तीन दिवसीय चिंतन शिविर के बाद राहुल गांधी ने किया बेणेश्वर धाम का दौरा, बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी

RPSC School Lecturer Bharti 2022: संस्कृत शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के लिए निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget