एक्सप्लोरर

'कांग्रेस ने बाबसाहेब के खिलाफ जाकर...', संविधान और आरक्षण पर बोले बीजेपी SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य

Rajasthan Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर संविधान और आरक्षण किसी के कारण खतरे में है, तो वह कांग्रेस है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने वाला है. जहां प्रथम चरण में चुनाव होने हैं अभी बीजेपी-कांग्रेस के स्टार प्रचारक वहां चुनावी सभा कर रहे हैं. साथ ही दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं.  भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य (Lal Singh Arya) ने कांग्रेस में जोरदार हमला बोला है. 

बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि अगर संविधान और आरक्षण किसी के कारण खतरे में है, तो वह कांग्रेस है. उन्होंने 1975 में आपातकाल लागू करके, अनुच्छेद 370 लागू करके संविधान की आत्मा को कुचल दिया था. कांग्रेस ने बाबासाहेब अंबेडकर के खिलाफ जाकर जम्मू कश्मीर में धारा 370 लगाई थी और वहां अनुसूचित के आरक्षण पर घात लगाया था.'

उन्होंने आगे कहा कि 'इसके साथ ही वहां की विधानसभा की सीटें भी आरक्षित नहीं थी, लेकिन धारा 370 जैसे ही पीएम मोदी ने हटाई तुरंत ही सात सीटें अनुसूचित जाति की और नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हुई है. इसका मतलब ये है कि नरेंद्र मोदी की सरकार ही दलित हितैषी सरकार है. मुझे लगता है भारतीय संविधान और आरक्षण को नरेंद्र मोदी सरकार से कोई खतरा नहीं है, बल्कि उन्होंने कहा है कि जब तक मैं हूं तब तक उन्हें खरोच भी नहीं आएगी.'

'कांग्रेस अफवाह फैला रही है'
लाल सिंह आर्य ने आगे कहा, "कांग्रेस लगातार अनुसूचित जाति के गरीब वर्ग के भीतर अफवाह फैला रही है, क्योंकि ये गरीब वर्ग पीएम मोदी की योजनाओं की वजह से बीजेपी को वोट देने लगा है. कांग्रेस इसी डर की वजह भ्रम फैला रही है. पीएम मोदी संविधान की रक्षा 370 हटाकर करते हैं, अगर पीएम मोदी संविधान की रक्षा सरकार न हटाकर करते हैं, जबकि कांग्रेस 88 बार से ज्यादा संविधान में संसोधन किया तब संविधान खतरे में आया. बीजेपी बाबासाहेब के विचारों पर चलने वाली पार्टी है. रविदास जी को मानने वाली पार्टी है."

लाल सिंह आर्य ने ये भी कहा, "पीएम मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 80 करोड़ गरीबों को अनाज देने का काम किया है. उनकी दवाई की गारंटी ली है, उनको पक्के माकन दिए हैं. यही तो बाबसाहेब ने संविधान में कहा था सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक, न्याय अवसर की समनता होनी चाहिए. भारत के इतिहास में पहली बार हमारे 12 मंत्री मोदी सरकार ने बनाए, तीन दलित राज्यपाल बनाए. पीएम मोदी ने सरकार में आते ही कहा था कि मेरी सरकार दलित, शोषित, वंचित, गरीब और महिलाओं के लिए समर्पित सरकार होगी. उन्होंने कहा था अगर बाबसाहेब नहीं होते नरेंद्र मोदी देश का प्रधानमंत्री नहीं होता."

'कांग्रेस दलितों का हक छीनना चाहती है'
उन्होंने कहा कि "अटल बिहारी वाजपेयी भी कहते थे कि मेरी सरकार बाबासाहेब के बनाए हुए संविधान के अनुसार चलेगी. बीजेपी हमेशा से बाबासाहेब में विश्वास करती है. कांग्रेस ने जिस घोषणापत्र को 'न्याय पत्र' नाम दिया है, वह मुस्लिम लीग से प्रभावित होकर बनाया गया है.मुझे डर है कि मुस्लिम लीग के प्रभाव और उनके निर्देश पर वो अनुसूचित जातियों के आरक्षण में कटौती करके उन लोगों को दे देंगे, जो संविधान के अनुसार आरक्षण श्रेणी में नहीं हैं. कांग्रेस दलितों का हक छीनना चाहती है, लेकिन जब तक बीजेपी है वह ऐसा नहीं होने देगी."

ये भी पढ़ें: Kota Weather News: बारिश और अंधड़ के आसार से किसानों की बढ़ी मुश्किलें, कृषि विभाग ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget