एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: राजस्थान में नामांकन का आज आखिरी दिन, दूसरे चरण के लिए इतने प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होंगे. दोनों चरणों के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है.

Rajasthan Lok Sabha Election: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान होगा, इसके लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. लोकसभा चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बुधवार को 37 प्रत्याशियों द्वारा 54 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं. अब तक 91 प्रत्याशियों ने 143 नामांकन प्रस्तुत किए हैं.

बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के लिए मंगलवार को बाड़मेर, जालोर और कोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 5-5, अजमेर, पाली, जोधपुर, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद से 3-3, टोंक-सवाई माधोपुर, उदयपुर और झालावाड़-बारां से 2-2 एवं भीलवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है. 

इन्होंने किया नामांकन 

टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए बुधवार को इंडियन नेशनल कांग्रेस के हरीश चंद्र मीणा, राजस्थान राज पार्टी के दुलीचंद सैनी, अजमेर से नेशनल फ्यूचर पार्टी के शाहबुद्दीन, निर्दलीय भंवर लाल सोनी, भारतीय युवा जन एकता पार्टी के मुकेश गेना, पाली से भाजपा के पी. पी. चौधरी, भारत आदिवासी पार्टी के जीवाराम राणा, निर्दलीय केसराम, जोधपुर से निर्दलीय लिखमाराम, बहुजन समाज पार्टी के मंजू देवी, राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर) से रामदयाल, बाड़मेर से इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल, बहुजन समाज पार्टी के लीलाराम, निर्दलीय रायमल, शकूर खां और नेमीचंद ने नामांकन किया है.

इसी तरह जालोर से बीजेपी के लुम्बाराम, भीम ट्राइबल कांग्रेस के तिकमा राम भाटी, निर्दलीय रामलाल देवासी, गोविंद राम और मोहनलाल, उदयपुर से इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के राजेंद्र कुमार मीणा और निर्दलीय  डॉ. सविता कुमारी आहरी, चित्तौड़गढ़ से बहुजन समाज पार्टी के राधेश्याम, निर्दलीय गुलाब चंद और कल्याण सिंह भाटी ने नामांकन किया है. भीलवाड़ा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के सी. पी. जोशी, कोटा से भाजपा के ओम बिरला ने नामांकन दाखिल किया.

इनके अलावा बहुजन समाज पार्टी के धनराज यादव, भीम ट्राइबल पार्टी के सरोज सिंह एवं निर्दलीय एकता अग्रवाल और ओमप्रकाश शाक्यवाल, झालावाड़-बारां लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से  इंडियन नेशनल कांग्रेस की उर्मिला जैन और निर्दलीय पंकज कुमार, बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए भारत आदिवासी पार्टी के जयकिशन पटेल  ने बुधवार को नामांकन किया है.

आठ अप्रैल तक नाम ले सकते हैं वापस 

टोंक-सवाई माधोपुर: 7 (9), अजमेर:  7 (13), पाली: 6 (11), जोधपुर:  9 (16), बाड़मेर: 11 (17), जालोर: 10 (15), उदयपुर: 5 (11), बांसवाड़ा: 2 (3), चित्तौड़गढ़: 10 (14), राजसमंद: 5 (6), भीलवाड़ा: 4 (7), कोटा: 12 (14), झालावाड़-बारां: 3 (7) नामांकन हुआ है. दूसरे चरण में 13 लोकसभा क्षेत्रों टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बासंवाड़ा, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां में 26 अप्रैल को मतदान होगा. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी. पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और आठ अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: 2018 में थी एक लाख... अब हुई इतने करोड़, पांच साल में इतनी बढ़ी आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी की संपत्ति

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
बांसवाड़ा हादसे के बाद एक्शन, डूंगरपुर में 24 स्कूल वाहन जब्त
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण
जोधपुर: लाइट ठीक करते समय लगा करंट, खंभे पर लटका ग्रामीण

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget