एक्सप्लोरर

राजस्थान में मतदान कम होने की वजह नेताओं की दल बदल? समर्थकों को साधने में नाकाम रहे BJP-कांग्रेस के दिग्गज

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए BJP और कांग्रेस दोनों ने कई दिग्गजों के टिकट बदल दिए थे. जिसका असर यह दिखा कि कई बार के सांसद के टिकट कटने से नए चेहरों के साथ लोग उत्साह नहीं दिखा पाए.

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में प्रथम चरण के लिए 12 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में गिरावट से हर कोई चिंतित है. यहां पर दर्जनों विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां पर दिग्गज नेता चुनाव लड़ते हैं, जिनके समर्थक बूथ पर पूरा जोर लगाते थे. मगर, इस बार विधानसभा चुनाव के बाद उन्हीं में से कई दिग्गज दल बदल चुके हैं. उनके समर्थकों को लगा था कि दल बदलने के बाद उन्हें टिकट भी मिलेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ऐसे में अब उनके समर्थकों में निराशा है.

जयपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर मतदान कम हुआ. इसमें से कई दिग्गज इधर से उधर हो चुके है. राजेंद्र यादव कोटपूतली विधानसभा सीट से एक हजार से कम मतों से चुनाव हार गए थे. उनके समर्थकों को उम्मीद थी कि वो जयपुर ग्रामीण से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद लालचंद कटारिया जब झोटवाड़ा से विधानसभा चुनाव नहीं लड़े, तो उनके समर्थकों में उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद थी. मगर इन दोनों नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर लिया.  

इन दिग्गजों को नहीं मिला टिकट 
वहीं जिस दिन लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, आलोक बेनीवाल, रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा जैसे दिग्गज कांग्रेस से बीजेपी में जा रहे थे. उस दिन उनके समर्थकों का कहना था कि उनके नेता जो कहेंगे वो उसे मानेंगे. हालांकि, लालचंद कटारिया के समर्थकों को उम्मीद थी कि उन्हें जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के टिकट पर उतारा जाएगा.

रिछपाल के समर्थक भी कुछ इसी स्थिति में थे कि उनके नेता को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ. दूसरी तरफ सालों से एक दल के लिए काम करने वाले समर्थक दूसरे दल में गए नेताओं के हिसाब से वोट करना नहीं चाहते हैं. इसलिए वो मतदान में उस जोश से नहीं दिखे. मतदान कराने के लिए उन्होंने कोई अलग से प्रयास भी नहीं किए. नेताओं ने दल तो बदला, लेकिन समर्थकों के दिल नहीं बदले.

टिकट बदलने से दोनों दलों को नुकसान 
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कई दिग्गजों के टिकट बदल दिए थे. जिसका असर यह दिखा कि कई बार के सांसद के टिकट कटने से नए चेहरों के साथ लोग उत्साह नहीं दिखा पाए. दिग्गजों के टिकट कटे तो उन्होंने भी इंटरनल खेल खेल दिया. साथ तो दिखे, लेकिन मतदान के लिए अपनी ताकत नहीं लगाई. इसलिए उनके क्षेत्रों में भी कम मतदान हुए हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार में जुटे BJP-कांग्रेस के दिग्गज, CM योगी और अशोक गहलोत आज आएंगे मेवाड़

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
राजस्थान निकाय चुनाव से पहले OBC आयोग ने CM भजनलाल को सौंपी रिपोर्ट, क्या पड़ेगा असर?
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
बदइंतजामी पर मूक-बधिर छात्रों का फूटा गुस्सा, गहलोत ने सरकार को घेरा
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
राजस्थान: मानगढ़ धाम पर मुकरी केंद्र सरकार, कांग्रेस ने दी चेतावनी
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget