एक्सप्लोरर

Rajasthan: झुंझुनूं में होली की रात SBI का ATM कंगाल, 10 मिनट में लूट लिए गए 10 लाख रुपये

Jhunjhunu SBI ATM loot: झुंझुनूं में बदमाशों ने SBI एटीएम से 10 लाख रुपये लूट लिए, जिसकी वारदात CCTV में कैद हो गई. पुलिस फॉरेंसिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है.

Jhunjhunu SBI ATM loot News: राजस्थान में होली की रात हुए लूट की खबर ने सबको चौंका दिया है. झुंझुनूं शहर में जहां एक तरफ लोग रंग-गुलाल के जश्न में डूब कर होली का आनंद ले रहे थे, वहीं कुछ बदमाशों की नजर एटीएम लूटने पर थी.

शहर के रोड नंबर 3 पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये लूट लिए. यह घटना शुक्रवार (14 मार्च) देर रात की है, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

10 मिनट में वारदात को दिया अंजाम
बदमाश सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार होकर आए और पहले एटीएम की रेकी की. इसके बाद अपनी पहचान छिपाते हुए लोहे की रॉड और कटर मशीन लेकर एटीएम में दाखिल हुए. अपराधियों ने पहले सीसीटीवी कैमरों को ढूंढ कर उन पर स्प्रे किया ताकि उनकी पहचान न हो सके, फिर कटर मशीन से एटीएम को धीरे-धीरे काटकर नकदी लेकर फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम को बुलाया और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि एटीएम में दो दिन पहले ही नकदी डाली गई थी, जिससे चोरों को पहले से इस बात की जानकारी थी.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति और ब्रेजा कार कैद हुई है. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और कार के नंबर के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही अपराधियों का सुराग मिलेगा.

शहर में बढ़ाई गई सुरक्षा
इस लूटकांड के बाद झुंझुनूं पुलिस ने शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. प्रमुख स्थानों पर गश्त तेज कर दी गई है और बैंकों तथा एटीएम के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. 

ये भी पढ़ें - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता का निधन, लिखा भावुक पोस्ट - 'अत्यंत दुख के साथ...'

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget