एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: NTA ने मल्टीपल एप्लीकेशन मानते हुए रोके जुड़वा बच्चों के प्रवेश पत्र, मांगा स्पष्टीकरण

JEE Main: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन शुरू हो चुकी है. जेईई-मेन की परिक्षा में ऐसा पहली बार जुड़वा बच्चे होने के कारण एडमिट कार्ड रोके गए हैं.

JEE Main 2023 Exam News: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की शुरूआत मंगलवार को हो गई. पहले दिन बीई-बीटेक की परीक्षा दो शिफ्टों में प्रारंभ हुई. यह परीक्षा देश के 290 और विदेश के 18 परीक्षा शहरों में हो रही है. परीक्षा शुरू होने के साथ भी विद्यार्थियों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. कई विद्यार्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले तक एडमिट कार्ड नहीं मिले, तो कुछ विद्यार्थियों को अभी तक पता नहीं है कि उनके एडमिट कार्ड कब जारी होंगे या उनकी परीक्षा कब है. 

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस साल जेईई-मेन परीक्षा को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी सतर्क है. इसके चलते कई ऐसे विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोक लिए गए हैं जो कि जुड़वा हैं. इनके नाम के अलावा सभी आवश्यक जानकारियां समान हैं, जैसे माता-पिता का नाम, जन्म  तारीख, 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने का वर्ष और एक ही स्कूल का नाम आदि.  24 और 25 जनवरी को परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे सभी विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोक दिए गए. इन विद्यार्थियों को एनटीए द्वारा ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया है कि इन विद्यार्थियों के मल्टीपल आवेदन हैं और एक ही विद्यार्थी के कई आवेदन मानते हुए एडमिट कार्ड रोक दिए गए हैं. साथ ही उन्हें स्वयं की पहचान को लेकर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है. इसके बाद ही इनकी परीक्षा की नई तारीख जारी की जाएगी. इन विद्यार्थियों को 24-25 के अतिरिक्त अन्य तारीख दी जाएगी. ऐसे विद्यार्थियों को एनटीए को ई-मेल के माध्यम से सूचित करना चाहिए ताकि वो परीक्षा में शामिल हो सकें.

पहली बार जुड़वा बच्चों के रोके गए एडमिट कार्ड
आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन में ऐसा पहली बार जुड़वा बच्चे होने के कारण एडमिट कार्ड रोके गए हैं. अभी तक जेईई-मेन में  जुड़वा बच्चों के आवेदन की स्थिति में आवेदन करने वाले बच्चों के साथ ही जुड़वां बच्चे की पहचान ले ली जाती है. इसके बाद एडमिट कार्ड जारी किए जाते रहे हैं. इसके अलावा ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने दो आवेदन किए हैं, उनके भी एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं. उन्हें भी एक ही बार परीक्षा  देने की बात कहते हुए स्वयं के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.

चार विकल्प भरे, लेकिन उनमें से नहीं दिया परीक्षा केन्द्र
आहूजा ने बताया कि इसके अलावा कई विद्यार्थी ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने चारों विकल्प भरे थे और उन विकल्पों में से भी विद्यार्थियों को  किसी अन्य शहर में परीक्षा केन्द्र दे दिया गया. इन विद्यार्थियों ने जब एनटीए को लिखा तो एनटीए ने अभी तक परीक्षा शहर जारी नहीं किए हैं. एनटीए ने जवाब में कहा है कि जल्द ही एडमिट कार्ड जारी करेंगे. एडमिट कार्ड में शहर बदला जा सकता है. अब इस स्थिति को देखते हुए विद्यार्थी परेशान हैं कि यदि परीक्षा शहर बदला जाता है तो जाने-आने की व्यवस्था कैसे होगी. 

Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर होगा बड़ा बदलाव, VIP मूवमेंट के दौरान लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
कोटा में बीटेक छात्र की हत्या कर जयपुर में छिपे आरोपी, तीनों गिरफ्तार
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
पंजाब-राजस्थान में सतलज के पानी पर तकरार, रॉयल्टी पर भजनलाल सरकार की दो टूक
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
जोधपुर: आसाराम की पैरोल खत्म, देर रात जेल पहुंचने पर क्यों नहीं मिली एंट्री?
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान
सिरोही में पंचायतीराज चुनाव की वोटिंग आज, 3.54 लाख मतदाता करेंगे मतदान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
'महादेव किसी पार्टी के नहीं', त्रिपुंड तिलक पोस्ट पर शिवराज सिंह चौहान का तंज
UP MLC Election Results 2026 Live: 'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
'उन लोगों की लिस्ट बना लीजिए', यूपी MLC चुनाव की मतगणना के बीच बोले अखिलेश यादव
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget