एक्सप्लोरर

IPS Nina Singh: IPS नीना सिंह बनीं CISF की पहली महिला चीफ, अनीश दयाल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

Nina Singh News: नीना सिंह 2021 से सीआईएसएफ में हैं और अगले साल 31 जुलाई को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी. आईटीबीपी का नेतृत्व कर रहे अनीश दयाल सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.

Rajasthan News: राजस्थान की पहली महिला आईपीएस अधिकारी नीना सिंह (Nina Singh) ने शुक्रवार (29 दिसंबर) को सीआईएसएफ (CISF) की पहली महिला प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है. नीना सिंह 1989 बैच से राजस्थान कैडर की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रही हैं. अब उन्होंने दिल्ली में सीआईएसएफ मुख्यालय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया है.

दरअसल नीना सिंह सीआईएसएफ में यह पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं. सीआईएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्ति से पहले वह सीआईएसएफ में विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत थीं. वह 2021 से सीआईएसएफ में हैं और अगले साल 31 जुलाई को अपनी सेवानिवृत्ति तक इस पद पर बनी रहेंगी. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का नेतृत्व कर रहे अनीश दयाल सिंह को नई नियुक्तियों के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नामित किया गया है.

 इन-इन पदों पर रहीं नीना सिंह
बता दें नीना सिंह को राजस्थान की पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी रही थीं. 34 सालों के करियर में उन्होंने राजस्थान भर में विभिन्न पदों पर काम किया है. उन्होंने पुलिस प्रशासन, प्रशिक्षण, आपराधिक जांच और सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव का गहन जानकारी प्राप्त की है. नीना सिंह राजस्थान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव थीं, जो एक स्वायत्त और अर्ध-न्यायिक संस्था है.

यह संस्था महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए काम करती है. उन्होंने सीबीआई, नई दिल्ली में संयुक्त निदेशक के रूप में भी काम किया है, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी, आर्थिक अपराध, बैंक धोखाधड़ी और खेल अखंडता से संबंधित मामलों के अलावा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव वाले कई हाई प्रोफाइल अपराध मामलों का पर्यवेक्षण किया.

बिहार की रहने वाली हैं नीना सिंह
बिहार की रहने वाली नीना सिंह ने पटना वीमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है. उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है. इसके अलावा वह राजस्थान में शीर्ष पुलिस पद संभालने वाली पहली भी हैं. राज्य पुलिस बल में छह अधिकारी महानिदेशक रैंक के हैं. 

ये भी पढ़ें: 

Chittorgarh: कांग्रेस स्थापना दिवस पर पार्टी में दिखी गुटबाजी, विधानसभा चुनाव में हार के लिए बताई ये वजह

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जयपुर में 90 वर्षीय बुजुर्ग से ऐंठे 9 लाख, 3 साल बाद ऐसे खुला राज
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
जोधपुर में बड़ा हादसा टला, मंदिर और पेट्रोल पंप का हिस्सा गिरा
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
सिरोही में शराब गोदाम का वीडियो वायरल, कथित तस्करी पर उठे सवाल
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव
22 फीट गहरी खुदाई बनी मौत का गड्ढा! 12 घंटे बाद मिट्टी से निकला मजदूर का शव

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget