एक्सप्लोरर

Rajasthan Govt Job: होम गार्ड्स के 3842 पदों के लिए आज से आवेदन शुरु, 8वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Rajasthan Home Guard Job: होम गार्ड्स के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. इन पदों पर अभ्यर्थी 11 फरवरी 2023 तक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Rajasthan Home Guard Recruitment 2023: राजस्थान सरकार (Rajasthan Govt) ने होम गार्ड्स (स्वयं सेवकों) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (Notification) जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के तहत होम गार्ड्स (Home Guards) के कुल 3842 रिक्त पदों को भरा जायेगा. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 12 जनवरी 2023 से शुरु हो चुकी है. इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://home.rajasthan.gov.in/ जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है. 

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

संबंधित पद पर आवेदन करने उम्मीदवार ने मान्यता प्राप्त स्कूल से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

इन पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, विशेष योग्यता, पर्सनाल्टी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा. एग्जाम सभी फेज के लिए कुल 50 नंबर निर्धारित किये गए हैं. जिसमें 25 नंबर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए निर्धारित किया गया है. वहीं 20 नंबर एनसीसी, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, आईटीआई जैसी योग्यताएं देखी जायेंगी. जबकि 5 नंबर का पर्सनाल्टी टेस्ट होगा. इनमें से सबसे पहले फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट होगा. 

शारीरिक मानदंड

पुरुष की लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं छाती की चौड़ाई सामान्य तौर पर बिना फुलाए 74 सेमी. और फुलाकर 79 सेमी. होनी चाहिए. वहीं बारा जिले के सहरिया उम्मीदवारों को इसमें छूट दी जाएगी.

होम गार्ड्स के पदों पर आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार ऊंचाई और सीने की चौड़ाई का मानदंड नहीं रखा गया. महिला उम्मीदवार का वजन 47.5 किलोग्राम होना चाहिए, जबकि बारा जिले के सहरिया महिला उम्मीदवारों का वजन 43 किलोग्राम होना चाहिए.

आवेदन शुल्क

होम गार्डस के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के रुप में देना होगा, वहीं एससी, ईडब्ल्यू,एमबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये की आवेदन शुल्क जमा करनी होगी.

आयु सीमा

राजस्थान होम गार्ड्स (स्वयं सेवकों) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 1988 से लेकर 1 जनवरी 2005 के बीच हुआ हो. 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • राजस्थान होम गार्ड्स (स्वयं सेवकों) के पदों पर आवेदन करने सबसे पहले एसएसओ राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • यहां पर उम्मीदवार को अपनी एसएसओ आईडी क्रीएट करनी होगी.
  • इसके बाद अपने अकाउंट में लॉगइन करें.
  • मांगी गई डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरें, त्रुटिपूर्ण और गलत भरे आवेदन सत्यापन के समय उम्मीदवार को सूचित किये बगैर निरस्त कर दिये जायेंगे.
  • सारी डिटेल्स भरने के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर दें, और अपनी कैटेगरी के मुताबिक अभ्यर्थी पेमेंट करें.
  • आवेदन का कंफर्मेंशन पेज हार्ड लेकक भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें:

Watch: राजस्थानी लोक गीत सुनकर खुद को रोक नहीं पाए सोनू सूद, हारमोनियम बजाकर गाया गाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget