एक्सप्लोरर

राजस्थान High Court ने आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम किया रद्द, 25-26 फरवरी नहीं होगी मुख्य परीक्षा

RAS Pre Exam: राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है. अब 25 और 26 फरवरी को आरएएस का मेंस एग्जाम नहीं होगा. 

Rajasthan High Court Cancelled RAS Pre Exam Results: राजस्थान (Rajasthan) में आरएएस मेंस परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए छात्र कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं. वहीं, विपक्ष के नेताओं ने भी छात्रों का सहयोग करते हुए परीक्षा को स्थगित करने की मांग की है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने साफ कर दिया था कि आरएएस मेंस की परीक्षा की तारीख में किसी तरह का बदलाव नहीं होगा. इस बीच राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court) ने आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है. अब 25 और 26 फरवरी को आरएएस का मेंस एग्जाम नहीं होगा. 

दोबारा कमेटी बनाने के दिए आदेश
हाईकोर्ट ने 5 विवादित प्रश्नों पर दोबारा से कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं. कोर्ट के आदेश पर नए सिरे से प्री-परीक्षा की आंसर-की जारी करनी होगी. जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा और अन्य की याचिका पर ये आदेश दिया है. एडवोकेट रामप्रताप सैनी ने मामले में पैरवी की.

Rajasthan के रेगिस्तानी क्षेत्र Barmer में मिला तेल का भंडार, नाम दिया गया 'दुर्गा'

नए सिरे से रिजल्ट आने के बाद हो सकेगी मेंस परीक्षा 
हाईकोर्ट ने आरएएस प्री परीक्षा के प्रश्न नम्बर 62 के ऑप्शन 1 को सही माना है. फिलहाल के लिए आरएएस मेंस परीक्षा और प्री परीक्षा का रिजल्ट अटक गया है. प्री का रिजल्ट नए सिरे से आने के बाद ही मेंस परीक्षा हो सकेगी. आरएएस भर्ती 2021 की प्री परीक्षा 27 अक्टूबर 2021 को हुई थी. इसका रिजल्ट 19 नवंबर 2021 को जारी किया गया था. मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग अभ्यर्थी लगातार कर रहे थे. बहुत से अभ्यर्थी प्री परीक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं.

प्रश्नों को एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया
हाईकोर्ट ने आदेश में कहा है कि प्रश्न संख्या 1, 31, 98, 105 इन 4 प्रश्नों को एक्सपर्ट कमेटी के पास भेजा गया है. वहीं, प्रश्न संख्या 49 को डिलीट किया गया है. प्रश्न संख्या 62 के ऑप्शन 1 को सही माना है. 

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Budget 2022: गहलोत सरकार अलग से पेश करेगी कृषि बजट, क्लिक कर अभी जान लें बड़ी बातें  

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
'15 पुलिसवाले हमारे...', बगरू अटैक के बाद आशुतोष रांका का बड़ा आरोप
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
जयपुर ग्रामीण में बोलेरो ने राहगीरों को रौंदा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
दलित हत्यारोपियों के बरी होने पर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, CJP पर क्या बोले?
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत
जयपुर: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी शिकायत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget