एक्सप्लोरर

'हनुमान बेनीवाल लाशों का सौदागर और ब्लैकमेलर', RLP प्रमुख के बयान पर भड़की मारवाड़ राजपूत महासभा

Rajasthan News: मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगठा ने कहा कि राजस्थान का इतिहास गौरवमय रहा है. यहां पर कई शूरवीर राजा महाराजा हुए हैं, जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए.

Hanuman Singh Khangta News: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के शूरवीरों और राजा महाराजाओं के शौर्य के इतिहास पर सवाल खड़े करते हुए एक आपत्तिजनक बयान दिया था. इसके बाद वो राजपूत समाज और 36 कॉम के निशाने पर आ गए हैं. मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगठा ने हनुमान बेनीवाल के बयान को लेकर आपत्ति जताई है.

हनुमान सिंह खांगठा ने कहा कि इस तरह के ओछे बयान की पूरी राजस्थान की जनता विरोध करेगी और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उन्होंने कहा, ''हनुमान बेनीवाल लाशों का सौदागर और ब्लैकमेलर है. पर्दे के पीछे जाकर सेटलमेंट करता है.''

शूरवीरों की धरती राजस्थान का गौरवमय इतिहास- खांगठा

मारवाड़ राजपूत महासभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगठा ने कहा, ''सांसद हनुमान बेनीवाल को जनता ने नकार दिया है. अब वह समाज और जातियों का विघटन कैसे हो, इस तरह की कार्रवाई में जुट गए हैं. राजस्थान का इतिहास गौरवमय और गरिमामय रहा है. यहां पर कई शूरवीर राजा महाराजा हुए हैं, जिन्होंने अपनी धरती मां की आन बान शान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. कई विदेशी आक्रांताओं और मुगल राजाओं को यहां से भगाने का काम भी किया है. ऐसे राजा महाराजाओं और इतिहास के शूरवीरों को लेकर इस तरह के गंदे शब्दों का इस्तेमाल करना कि वह सौदागर थे, सही नहीं है''. 

हनुमान बेनीवाल लाशों का सौदागर- खांगठा

हनुमान सिंह खांगठा ने आगे कहा, ''सौदागर सेटलमेंट करने वाला तो हनुमान बेनीवाल है. वो लाशों का सौदागर है. यह लोगों को ब्लैकमेल करता है. जहां कहीं किसी की मौत होती है या कोई घटना होती है वहां पर सेटलमेंट यह खुद करता है. मजबूर लोगों से पैसों लेकर सेटलमेंट करता है. बेनीवाल पर्दे के आगे कुछ है और पर्दे के पीछे कुछ है. यह पर्दे के पीछे जाकर अपने फायदे के लिए सेटलमेंट करता है.''

'जातियों को लड़ाने के लिए ओछी राजनीति करते हैं बेनीवाल'

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''हनुमान बेनीवाल किसी भी राजनीतिक दल या नेता के पास पर्दे के पीछे जाकर उनके पैर पकड़कर सेटलमेंट कर लेता है. उसके बाद अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकता है. परदे के आगे आकर अनर्गल बयान देता है. ऐसे व्यक्ति पर राजस्थान की जनता ने कभी भरोसा नहीं किया और अब आगे भी नहीं करेगी. यह सिर्फ जातिवाद का जहर घोलने के लिए और जातियों को लड़ाने के लिए ओछी राजनीति करता है.''

'बेनीवाल अपना अस्तित्व बचाने के लिए अनर्गल बयान दे रहा'

खांगठा ने तंज कसते हुए आगे कहा, ''बेनीवाल को अब लगा कि उनका ना तो समाज साथ दे रहा है और ना ही जनता. उनकी जड़ें कमजोर हो रही हैं तो बेनीवाल अपना अस्तित्व बचाने के लिए इस तरह की ओछी राजनीति शुरू की है. आम जनता को भ्रम में डालकर ध्यान भटकने की कोशिश कर रहा है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस धरती पर रहकर इस मातृभूमि पर रहकर ऐसे बयान दे रहा है. शूरवीरों ने इस मातृभूमि और संस्कृति को अपने खून से सींचा है.''

खांगठा का हनुमान बेनीवाल पर तंज

उन्होंने ये भी कहा, ''अगर वह शूरवीर उस समय नहीं होते तो हो सकता है यह खुद भी आज हरी टोपी पहने हुए कहीं और खड़े दिखते. पाकिस्तान या काबुल में कहीं होते. इन लोगों को पता नहीं है कि कितना खून बहाया गया है शूरवीरों का जब यह राजस्थान की संस्कृति बची है. किस प्रकार से देश में हिंदुत्व बचा है. ऐसे लोगों की मानसिकता और बयानबाजी से आम जनता को बहुत तकलीफ पहुंचती है. बेनीवाल ने यह सिर्फ राजपूत समाज के लिए नहीं राजस्थान की 36 कॉम के शूरवीरों के बारे में बोला है. 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेसवाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेसवाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
'अमित शाह दोषी नहीं तो मुलायम सिंह भी नहीं', गोली चलने के आरोप पर बोली सपा
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget