एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: गोविंद सिंह डोटासरा और राजेंद्र राठौड़ में जुबानी जंग तेज, शेखावटी का बड़ा नेता बनने की होड़!

Rajasthan News: शेखावाटी क्षेत्र में इस बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के तीन नेताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है. कांग्रेस ने जहां डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया तो वहीं बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष दे दिया है.

Rajasthan Politics: राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पर लगातार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमला बोल रहे हैं. चाहे वह चुनावी मंच हो या कोई सभा गोविंद सिंह डोटासरा राठौड़ पर हमला बोलने में पीछे नहीं रह रहे हैं. वहीं नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रह रहे हैं. उन्होंने भी इसका जवाब ट्विटर के जरिए दिया है. वहीं अब सियासी गलियारों में ये हलचल है कि क्या ये कोई चुनावी स्टंट है या कुछ और. 

दरअसल, शेखावाटी क्षेत्र में इस बार विपक्ष और सत्ता पक्ष के तीन नेताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है. कांग्रेस ने जहां गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है तो वहीं बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और उप नेताप्रतिपक्ष चूरू से दे दिया है. इसलिए अब लड़ाई शेखावटी के बड़े नेता बनने की होड़ दिखने लगी है. इसी कड़ी में कभी चूरू तो कभी सीकर की चर्चा ये नेता खुद कर रहे हैं. 

राठौड़ चूरू के बहाने शेखावटी को साध रहे 
साल 2018 के विधानसभा चुनाव में शेखावटी में बीजेपी अच्छा नहीं कर पाई थी. उसमें चूरू जिले में राजेंद्र राठौड़ ने अपनी सीट बचा लिया था. उसके बाद से कांग्रेस के निशाने पर राठौड़ आ गए. उसके बाद राठौड़ को उप नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया था. राठौड़ ने सदन में जोरदार बहस की है और पार्टी की तरफ से मुद्दों पर मजबूती से पक्ष भी रखा. इसी बीच चूरू जिले में शरदारशहर में एक उपचुनाव हुआ और बीजेपी हार गई. फिर से राठौड़ कांग्रेस के निशाने पर आ गए. मगर अब राजेंद्र राठौड़ नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में चूरू के सहारे पूरे शेखावटी में राठौड़ एक बार बड़े नेता के तौर पर सामने आने की तैयारी में हैं.

डोटासरा भी नहीं छोड़ना चाह रहे अवसर 
शेखावटी में चूरू और सीकर दोनों आते हैं. नागौर का कुछ हिस्सा और झुंझुनूं में भी गोविंद सिंह डोटासरा अपनी पकड़ बनाने की तैयारी में है. डोटासरा लगातार राठौड़ पर तब से ज्यादा हमले बोल रहे हैं जब उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है. डोटासरा सतीश पूनियां के मुद्दे को भी खूब भुनाने में लगे हैं. जनता को यह बात बताने की कोशिश हो रही हैं कि कांग्रेस ने ज्यादा इज्जत दी है न की बीजेपी ने. इसी रणनीति के तहत लगातार कांग्रेस राठौड़ और पूनियां पर हमले बोल रही है. 

ये भी पढ़ें

Rajasthan: बीजेपी-कांग्रेस को हराने के लिए राजस्थान में तीसरे मोर्चे की तैयारी! ये पार्टी निभा रही मुख्य भूमिका

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget